पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता से बदसलूकी, सात गिरफ्तार

Last Updated 19 Jun 2019 10:51:30 AM IST

पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री उशोशी सेनगुप्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।


पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता (फाइल फोटो)

उशोशी सेनगुप्ता ने आरोप लगाया है कि काम से घर लौटने के दौरान कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने जवाहरलाल रोड क्रॉसिंग के निकट उसका पीछा किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।       

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार की रात लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर हुई थी।          

ये गिरफ्तारियां सेनगुप्ता द्वारा लिए गए फोटोज और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है।          

सेनगुप्ता का दावा है कि वह एक एप बेस्ड कैब से अपनी एक सहकर्मी के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी कार को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी और वे कार चालक को बाहर निकालकर पीटने लगे।

समयलाइव डेस्क/भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment