भारत, चीन और तुर्की के साथ रूस बढ़ाएगा व्यापार, यूरोपीय संघ से बनाई दूरी
Last Updated 21 Jun 2023 11:43:31 AM IST
रूस (Russia) के विदेश व्यापार में यूरोपीय संघ (European Union) की जगह चीन (China), भारत (India), तुर्की (Turkey) और अजरबैजान (Azarbaizan) ने ले लिया है, जबकि इस वर्ष चीन के साथ रूस का व्यापार 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
![]() रूस के विदेश व्यापार में यूरोपीय संघ की जगह चीन, भारत, तुर्की |
यह जानकारी रूसी संघीय सीमा शुल्क सेवा के कार्यवाहक प्रमुख रुस्लान डेविडॉव ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) के अवसर पर स्पुतनिक के साथ एक साक्षात्कार में दी।
डेविडॉव ने कहा कि चीन का विकास बहुत तीव्र है। मुझे लगता है कि हमारे देशों के नेताओं ने 200 अरब डॉलर के व्यापार का जो निर्णय लिया है, अगर कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुआ तो इस वर्ष इसे प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत, तुर्की और अजरबैजान के साथ भी रूस का व्यापार बढ़ रहा है।
| Tweet![]() |