मुंबई टाटा नेक्सन ईवी में लगी आग पर केंद्र सरकार सख्त, दिए जांच के आदेश

Last Updated 24 Jun 2022 12:06:43 PM IST

मुंबई में टाटा मोटर्स की नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी में लगी आग की घटना को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश जारी किए है।


रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), जिसे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर आग की घटनाओं की जांच करने का जिम्मा सौंपा था, वह अब नेक्सन ईवी आग की भी जांच करेगा।

डीआरडीओ ने जांच में बैटरी पैक में कई तरह की खामियां देखी। अधिकारियों को शक है कि निर्माताओं ने लागत में कटौती के लिए सस्ती चीजों का इस्तेमाल किया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में टाटा नेक्सन ईवी में आग लगने की घटना बुधवार देर रात वसई वेस्ट पंचवटी होटल के पास हुई।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हम इस घटना का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जानकारी साझा की जाएगी। हम अपने वाहनों और उनके यूजर्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

टाटा नेक्सन ईवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। देश में हर महीने कम से कम 2,500-3,000 कारों की बिक्री हो रही हैं।

कंपनी अब तक 30,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बेच चुकी है, जिनमें ज्यादातर नेक्सन मॉडल हैं।

कंपनी ने कहा, "देशभर में लगभग चार सालों में 30,000 से अधिक ईवी ने कुल 10 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है, यह इस तरह की पहली घटना है।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment