बजट के एक दिन बाद पॉजिटिव नोट के साथ खुले शेयर बाजार

Last Updated 02 Feb 2022 11:34:01 AM IST

केंद्रीय बजट 2022-23 पेश किए जाने के एक दिन बाद, 30-अंकों का संवेदनशील सूचकांक (सेंसेक्स) बुधवार को सुबह के कारोबार के दौरान सकारात्मक नोट पर खुला।


बीएसई का सेंसेक्स 59,293.44 अंक पर खुला और 59,441.72 के उच्च स्तर को छुआ। सेंसेक्स ने 59,193.05 अंक के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स पहले 58,862.57 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स 542.91 अंक या 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 59,405.48 अंक पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में व्यापक 50 शेयरों वाला निफ्टी 17,576.85 अंक पर बंद होने के बाद 17,706.20 अंक पर खुला।

सुबह निफ्टी 17,719.55 अंक पर कारोबार कर रहा है।

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment