फरवरी 2021 में निर्यात 0.25 प्रतिशत घटकर 27 अरब 67 करोड़ डालर हुआ

Last Updated 02 Mar 2021 04:41:34 PM IST

फरवरी 2021 में भारतीय वस्तुओं का निर्यात 0.25 प्रतिशत घटकर 27 अरब 67 करोड़ डालर दर्ज किया गया है जबकि इससे पिछले वर्ष के इसी माह में यह आंकड़ा 27 अरब 74 करोड़ डालर रहा था।




फरवरी में भारतीय वस्तुओं का निर्यात घटा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मंगलवार को यहां जारी एक आंकड़ों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक कुल निर्यात 12.32 प्रतिशत गिरकर 255.92 अरब डालर रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कुल निर्यात 291.87 अरब डालर था।
फरवरी 2021 में कुल आयात 6.98 प्रतिशत बढ़कर 40 अरब 55 करोड़ डालर हो गया है। फरवरी 2020 में कुल आयात 37 अरब 90 करोड़ डालर रहा था।
अप्रैल 2020 से लेकर फरवरी 2021 की अवधि में कुल आयात 340.88 अरब डालर रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि से 23.09 प्रतिशत कम है। अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 की अवधि में कुल आयात 443.24 अरब डालर दर्ज किया गया था।

फरवरी 2021 में व्यापार घाटा 12 अरब 22 करोड़ डालर रहा है जबकि फरवरी 2020 में यह आंकड़ा 10 अरब 16 करोड़ डालर रहा था।
आंकड़ों के अनुसार फरवरी में मोटे अनाज के निर्यात 542.06 प्रतिशत, खल में 244.12 प्रतिशत, लौह अयस्क में 167.79 प्रतिशत, जूट उत्पाद में 45.40 प्रतिशत और चावल में 30.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दूसरी ओर चांदी के आयात में 91.55 प्रतिशत, न्यूजप्रिंट में 80.76 प्रतिशत, उर्वरक में 46.01 प्रतिशत, कोयला में 28.09 प्रतिशत और चमडा में 26.75 प्रतिशत की कमी आयी है।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment