दो दिनों की लगातार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं

Last Updated 08 Jan 2021 10:12:54 AM IST

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दो दिन बढ़ने के बाद शुक्रवार को स्थिर रहे।


गुरुवार को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम चार अक्टूबर 2018 के बाद रिकार्ड स्तर पर रहा था। गत दिवस दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकार्ड 84.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर रहे थे।

कल डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ थे। बुधवार को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। पिछले दो दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमश: 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे..
                 पेट्रोल          डीजल
 दिल्ली        84.20       74.38
मुंबई           90.83        81.07
चेन्नई         86.96        79.72
कोलकाता     85.68        77.97

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment