पेट्रोल और डीजल के दामों में 29 दिन बाद बढ़ोतरी, जानें नए रेट

Last Updated 06 Jan 2021 10:32:15 AM IST

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 29 दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को बढ़ गये।


तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 26 पैसे बढ़कर 83.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे महंगा होकर 74.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर पड़ा।

आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे..

                   पेट्रोल        डीजल
दिल्ली           83.97      74.12
मुंबई             90.60      80.78
चेन्नई           86.75      79.46
कोलकाता       85.44      77.70

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment