मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका ने दिया बेटे को जन्म

Last Updated 10 Dec 2020 02:19:54 PM IST

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं।


अंबानी परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है क्योंकि मुकेश और नीता अंबानी की बहू श्लोका ने अपने बेटे को जन्म दिया है। अपने दादा-दादी बनने की खुशखबरी को मुकेश और नीता अंबानी ने लोगों के साथ साझा किया है।

परिवार की ओर से कहा गया, "नीता और मुकेश अंबानी पहली बाद दादी-दादी बनकर बेहद खुश है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन के परपोते का स्वागत किया है। श्वेता और आकाश अंबानी आज (10 दिसंबर) को मुंबई में अपने बेटे के गर्वित माता-पिता बने हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।"

इस खबर से मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने भगवान कृष्ण को उनके इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया है।

आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल नौ मार्च को हुई थी। दोनों स्कूल के समय से ही मित्र थे।

श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री की है।
 

वार्ता/आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment