रसोई गैस लगातार दूसरे महीने हुई महंगी

Last Updated 02 Oct 2019 06:29:31 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में सितम्बर में आई तेजी के बीच देश में रसोई गैस सिलिंडर के दाम लगातार दूसरे महीने बढ़े हैं।


रसोई गैस लगातार दूसरे महीने हुई महंगी

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर 1 अक्टूबर से 15 रुपए की वृद्धि के साथ 605 रुपए का हो गया है।

सितम्बर में इसकी कीमत 590 रुपए थी। पिछले महीने इसकी कीमत 15.50 रुपए बढ़ी थी। इस प्रकार दो महीने में इसकी कीमत 30.50 रुपए बढ़ चुकी थी।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment