भारत का पहली तिमाही में चालू खाता घाटा घटकर 14.3 अरब डॉलर हुआ
Last Updated 30 Sep 2019 11:33:08 PM IST
कच्चे तेल की कम कीमतों, सेवा जैसे अदृश्य कारोबार से अधिक आय के कारण भारत का 2019-20 की प्रथम तिमाही में चालू खाता घाटा घटकर 14.3 अरब डॉलर हो गया।
भारत का पहली तिमाही में चालू खाता |
भारत के बकाया भुगतान (बीओपी) पर भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ा बताता है कि सीएडी 2018-19 की प्रथम तिमाही में 15.8 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.3 प्रतिशत) से घटा था, लेकिन इसके पहले की तिमाही में 4.6 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.7 प्रतिशत) से अधिक था।
आरबीआई ने एक बयान में कहा है, "सीएडी प्राथमिक रूप में 31.9 अरब डॉलर की उच्च अदृश्य आमद के कारण वर्ष दर वर्ष आधार पर घटा है, जबकि एक वर्ष पहले यह आमद 29.9 अरब डॉलर थी।"
सेवाओं के जरिए आई विदेशी मुद्रा, वित्तीय संपत्तियों, श्रम व संपत्ति और करेंट ट्रासफर से आय अदृश्य आमद में गिने जाते हैं।
| Tweet |