PNB घोटाला मामला: इंटरपोल ने नीरव मोदी के भाई के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Last Updated 13 Sep 2019 12:30:34 PM IST

पीएनबी घोटाला मामले में इंटरपोल ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।


इंटरपोल ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया है।      

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि धन शोधन के आरोपों पर बेल्जियम के नागरिक नेहल (40) के खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। धन शोधन मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।      

आरसीएन के अनुसार, नेहल दीपक मोदी का जन्म बेल्जियम के एंटवर्प में हुआ और वह अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषाएं जानता है।   ईडी ने इस मामले में दायर किए गए आरोपपत्र में नेहल को नामजद किया है और उस पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप है।      

नीरव मोदी और उनके अंकल मेहुल चोकसी पर भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी के मुख्य षड्यंत्रकारी होने का आरोप है। यह बैंक धोखाधड़ी पिछले साल सामने आयी थी।      

आरोप है कि इस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई।    

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment