घरेलू रसोई गैस सिलेंडर Rs62.50 सस्ता

Last Updated 02 Aug 2019 05:42:26 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दामों में आई गिरावट से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में 62.50 रुपए की गिरावट आई है।


घरेलू रसोई गैस सिलेंडर Rs62.50 सस्ता

दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर बृहस्पतिवार से 574.50 रुपए का हो गया।

यह लगातार दूसरा महीना है जब गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर सस्ता हुआ है। जुलाई में इसके दाम में 100.50 रुपए की कटौती की गई थी।

इस प्रकार दो माह में कीमतें 163 रुपए कम हुई हैं। कोलकाता में दाम घटकर 601 रुपए और मुंबई में 546.50 रुपए रह गए, चेन्नई में कीमत 590.50 रुपए होगी।

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर मिलते हैं। इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी का दाम चुकाना होता है।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment