भारत में चीनी का अतिरिक्त उत्पादन ‘बड़ी समस्या‘ : गडकरी

Last Updated 07 Jul 2019 11:46:04 PM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि देश में चीनी का अतिरिक्त उत्पादन ‘बड़ी समस्या‘ है। उन्होंने साथ ही चीनी मिलों को सुझाव दिया कि उन्हें चीनी के उत्पादन की बजाय इथेनॉल बनाने पर ध्यान देना चाहिए।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में पानी की कमी नहीं है बल्कि जल प्रबंधन का अभाव है।     

गडकरी ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से आयोजित ‘शुगर कॉन्फ्रेंस 2020‘ को संबोधित करते हुए यह बात कही।     

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में देश में चीनी का अतिरिक्त उत्पादन हो रहा है, इसलिए चीनी का उत्पादन बढाने में कोई फायदा नहीं है। लेकिन इथेनॉल में भविष्य है इसलिए चीनी मिलों को शुगर की बजाय इथेनॉल बनाने पर ध्यान देना चाहिए।‘‘     

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इथेनॉल पर एक पारदर्शी नीति पेश की है और पेट्रोलियम मंत्रालय उसे खरीदने के लिए तैयार है। कुल मिलाकर इथेनॉल का बाजार है।     गडकरी ने कहा कि सरकार चीनी उद्योग के पुनरोद्धार के लिए सबकुछ कर रही है।

भाषा
पुणो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment