ट्विटर का नया फैसला, एक दिन में 400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे फॉलो

Last Updated 09 Apr 2019 11:38:46 AM IST

माइक्रो ब्लॉंगिंग साइट ट्विटर ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा।


अब एक दिन में 400 से ज्यादा को नहीं कर सकेंगे फॉलो

सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है। पहले यह संख्या 1000 थी।      
ट्विटर की संरक्षा टीम ने ट्वीट किया है, ‘‘फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो। कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले)।’’     

टीम ने लिखा है, इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं। आप चिंता ना करें। आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।      
गौरतलब है कि ट्विटर की नीतियां स्पैम भेजने को प्रतिबंधित करती हैं।

एएफपी
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment