WhatsApp: अब बिना इजाजत ग्रुप में किसी को जोड़ नहीं पाएंगे एडमिन, भेजना होगा इनविटेशन

Last Updated 03 Apr 2019 01:07:56 PM IST

आम चुनाव के मद्देनजर पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत व्हाट्सएप ने एक नयी पहल की है।


अब बिना इजाजत नहीं बन सकेंगे WhatsApp ग्रुप

कंपनी उपयोक्ताओं को यह तय करने की सुविधा देने जा रही है कि उन्हें किसी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा सकता है या नहीं।      

फेसबुक की स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा, ‘‘व्हाट्सएप ग्रुप परिजनों, दोस्तों, सहकर्मियों, सहपाठियों एवं अन्य लोगों को एक साथ जोड़ने का माध्यम बना रहेगा। चूंकि लोग महत्वपूर्ण संवाद के लिये ग्रुप से जुड़ते हैं, उन्होंने अपने अनुभव के बारे में अधिक नियंतण्रकी मांग की।’’      

कंपनी ने प्राइवेसी सेटिंग में एक नये फीचर की शुरुआत की है। इसके जरिये उपयोक्ता यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसी व्हाट्सएप ग्रुप में कौन जोड़ सकता है। इसके लिये तीन विकल्प दिये गये हैं।

पहले विकल्प के तहत उपयोक्ता को कोई भी किसी ग्रुप में नहीं जोड़ सकता है।

दूसरे विकल्प के तहत उपयोक्ता को सिर्फ वही लोग ग्रुप में जोड़ सकते हैं जो पहले से उनकी कांटैक्ट सूची में जुड़े हुए हों।

तीसरे विकल्प में हर किसी को ग्रुप में जोड़ने की सुविधा दी गयी है।      

अभी तक किसी उपयोक्ता को कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ सकता था।      

इनके अलावा व्हाट्सएप ने एक अन्य फीचर की भी शुरुआत की है। यदि कोई आपको किसी ग्रुप में जोड़ता है तो प्राइवेट चैट के जरिये इसका लिंक आपको मिलेगा। यदि आप तीन दिन के भीतर निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो आप ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। यदि आपने तीन दिन तक निमंत्रण स्वीकार नहीं किया जो वह स्वत: समाप्त हो जाएगा।      

कंपनी ने कहा कि इन फीचरों की शुरुआत बुधवार से की गयी है। उसने कहा कि आने वाले सप्ताह में ये फीचर दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएंगे।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment