पीएनबी घोटाला: मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ी, सरेंडर किया पासपोर्ट

Last Updated 21 Jan 2019 03:08:18 PM IST

करोड़ों रुपए का बैंक कर्ज लेकर फरार मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ एंड बारबूडा की नागरिकता लेने के बाद गुयाना स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करा दिया है।


चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता (फाइल फोटो)

सूत्रों  ने आज यहां बताया कि भारत सरकार चोकसी को देश में वापस  लाने के लिये एंटीगुआ एंड बारबूडा की सरकार के साथ कूटनीतिक और कानूनी  प्रयास जारी रखेगी।

कई माह पहले चोकसी के एंटीगुआ एंड  बारबूडा की नागरिकता लेने की रिपोर्टें आयीं थीं लेकिन उसकी आधिकारिक  पुष्टि नहीं हो पायी थी।

जब भी कोई भारतीय नागरिक विदेशी नागरिकता ग्रहण  करता है तो वह भारतीय पासपोर्ट को भारतीय मिशन में जमा करा देता है। इस  प्रकार से चोकसी की नागरिकता को लेकर अटकलें खत्म हो गयी हैं।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment