लोकप्रिय चैनल ही अपना अस्तित्व बचा पायेंगे : ट्राई प्रमुख

Last Updated 17 Jan 2019 03:13:22 PM IST

भारतीय दूरसंचार नियामक ट्राई के प्रमुख आर.एस. शर्मा ने आज कहा कि उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के चैनल चुनने की पूरी आजादी देने के बाद सिर्फ लोकप्रिय चैनल ही अपना अस्तित्व बचा पायेंगे और शेष चैनल अपने-आप बंद हो जायेंगे।


ट्राई के प्रमुख आर.एस. शर्मा

भारतीय दूरसंचार नियामक ट्राई के प्रमुख आर.एस. शर्मा ने प्रगति मैदान में प्रसारण अभियंता सोसाइटी (बीईएस) की प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर कहा ‘‘नयी व्यवस्था से वे चैनल अपने-आप समाप्त हो जायेंगे जिन्हें कोई नहीं देखता। इससे चैनलों को लेकर शिकायतों में भी कमी आयेगी।’’

उल्लेखनीय है कि ट्राई के दिशा निर्देश के हिसाब से 29 दिसंबर से केबल और डीटीएच सेवा प्रदाता को ग्राहकों को पैकेज की बजाय अपनी मर्जी का चैनल चुनने की छूट देना अनिवार्य किया गया है। हर चैनल को अपना किराया तय करने छूट दी गयी है तथा ग्राहक को उतना ही पैसा देना होग जितने चैनल वह चुनेगा। हालाँकि, वितरकों के अनुरोध पर यह व्यवस्था लागू करने की अंतिम समय सीमा में 31 जनवरी तक ढील दी गयी है।



ट्राई अध्यक्ष ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में कुछ खामियाँ थीं जिन्हें नयी व्यवस्था में ठीक किया गया है। उपभोक्ता को पता नहीं था कि वह जो चैनल देख रहा है उसकी कीमत क्या है। उपभोक्ता को अपनी पसंद का चैनल चुनने की पूरी स्वतांता भी नहीं थी। कार्यक्रम बनाने वाले चैनल को उसके उत्पाद की कीमत तय करने का अधिकार नहीं था। उपभोक्ता और उत्पादक दोनों के लिए वितरक ही दर तय करता था।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment