भाजपा का दक्षिण अभियान

Last Updated 21 Mar 2024 01:27:37 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने इस लोक सभा चुनाव में पार्टी के लिए 370 और एनडीए गठबंधन के लिए 400 सीटें प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है।




भाजपा का दक्षिण अभियान

इसके लिए उसे दक्षिण भारत का दुर्ग जीतना बेहद आवश्यक है। दक्षिण के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक को मिला कर लोक सभा की 130 सीटें हैं। अगर भाजपा को 400 पार के संकल्प को पूरा करना है तो उसे 130 सीटों में से खासी हिस्सेदारी प्राप्त करनी होगी। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने तमिलनाडु में डॉ. एस. रामदॉस के नेतृत्व वाली पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के साथ सीटों का समझौता किया है।

पीएमके का प्रदेश के वलियार समुदाय में अच्छा प्रभाव है। प्रधानमंत्री मोदी इस तथ्य से परिचित हैं कि एआईएडीएमके की नेता रहीं जयललिता के निधन के बाद डीएमके का प्रदेश में राजनीतिक प्रभुत्व और भी बढ़ गया है। 2019 के आम चुनाव में डीएमके की अगुवाई वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस को राज्य की 39 में से 38 सीटों पर विजय हासिल हई थी। भाजपा ने पांच उम्मीदवार खड़े किए थे और सभी हार गए थे।

तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा का खाता नहीं खुला था। दक्षिणी भारत की 130 सीटों में से भाजपा को केवल 29 सीटें मिली थीं। कर्नाटक की 28 में से 25 और तेलंगाना से 4 सांसद जीत कर आए थे। इस समय दक्षिण के किसी भी राज्य में भाजपा सत्ता में नहीं है।

पिछले वर्ष वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस से हार गई। यहां की 25 सीटों को बरकरार रखा पार्टी के लिए एक चुनौती है। भाजपा का दक्षिण भारत को छोड़ कर देश के अन्य हिस्सों में अच्छा खासा राजनीतिक प्रभाव है। लेकिन दक्षिण भारत में कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों का प्रभुत्व है। भाजपा को वास्तविक अथरे में अखिल भारतीय राजनीतिक दल का तमगा तभी लगेगा जब दक्षिण भारत के राज्यों में भी इसका विस्तार हो। प्रधानमंत्री मोदी दूरदर्शी नेता हैं।

इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व दक्षिण भारत के रामायण से जुड़े सभी मंदिरों और तीर्थस्थलों का दौरा करके अपनी आध्यात्मिक यात्रा पूरी की थी। तब राजनीतिक हलकों में उनकी इस यात्रा को 2024 के लोक सभा चुनाव से जोड़ कर देखा गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ‘दक्षिण के मिशन’ को लेकर कितना गंभीर और सक्रिय हैं, इस बात को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि उन्होंने बीते 97 दिनों में 23 दिन दक्षिणी राज्यों में बिताए हैं। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment