हज में अकेली महिलाएं

Last Updated 01 Aug 2023 01:32:23 PM IST

मुसलमान महिलाओं को बिना मरहम (पुरुष) हज यात्रा करने को प्रधानमंत्री ने बड़ा बदलाव कहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हज यात्रा से लौंटी महिलाओं ने पत्र लिखे।


हज में अकेली महिलाएं

उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में यह बताया। मोदी ने कहा ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने हज यात्रा बिना मरहम पूरी की। ऐसी महिलाओं की संख्या चार हजार से अधिक है। उन्होंने इसे बड़ा बदलाव करार देते हुए कहा कि पहले मुसलमान महिलाओं को बिना मरहम हज करने की इजाजत नहीं थी। इस्लाम में मरहम वह पुरुष है, जो पति या रक्त संबंधी हो। उन्होंने कहा, बीते कुछ वर्षो से हज नीति में जो बदलाव किए गए हैं, उनकी भरपूर सरहाना की जा रही है।

हज से लौटीं महिलाओं ने उन्हें बहुत कुछ लिखा, साथ ही दुआएं भी खूब दीं। नि:संदेह यह धार्मिक मुसलमान महिलाओं को मिली बहुत बड़ी राहत है। वरना ढेरों महिलाएं जो ब्याहता नहीं हैं, बेवा-तलाकशुदा हैं या जिनके सिर्फ बेटियां हैं, उनके भीतर यह कसक ही रह जाती थी कि वे इस पवित्र यात्रा पर जा सकें। हज मुसलमानों का सबसे पवित्र तीर्थ है, जहां हर मुसलमान को जीवन में एक बार जाने का प्रावधान है।

इसे इस्लाम में पांच फजरे में बताया गया है, बाकी के चार फजरे में कलमा, रोजा, नमाज व जकात आते हैं; जिन्हें ये महिलाएं नियमित तौर पर पालन करने को आजाद थीं, बस पाबंदियों के चलते वे हज पर नहीं जा पा रही थीं। प्रधानमंत्री की पहल और हज कमेटी की सहृदयता का यह नतीजा है कि उन सब महिलाओं की दिली इच्छा पूरी होने का मार्ग खुल सका। दरअसल, ये नियम उस वक्त के हैं, जब किसी भी तरह की यात्राएं करना जोखिमपूर्ण हुआ करता था।

परिवहन के साधन सीमित थे। यात्राओं के दरम्यान ठहरने, रात्रि गुजारने, खाने और साधनों की दिकत्तें आम थीं। आधुनिक सुविधाओं और साधनों के चलते व्यावहारिक तौर पर अब महिलाओं, बुजुगरे और जरूरतमंदों के लिए भी तमाम चीजें काफी आसान हो चुकीं हैं। पापों से मुक्ति की चाह में मक्का-मदीना जाने की हसरत रखने वाली दुनिया भर में ढेरों ऐसी महिलाएं हैं, जिनका कोई मरहम नहीं है। उन सबके लिए यह किसी सपने के पूरे होने जैसा ही है। धार्मिक कट्टरताओं की आड़ में लैंगिक विषमताएं दुनिया भर में आज भी चालू हैं। यह उन्हें मिटाने और नए आयाम खोलने वाला स्वागतयोग्य कदम है, जिसकी मोदी ने सार्वजनिक तौर पर खुलकर सराहना की।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment