सेंसेक्स 81 अंक की गिरावट के साथ बंद

Last Updated 21 Apr 2009 05:32:38 PM IST


मुम्बई। रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कटौती और वैश्विक शेयर बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच आज बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 81 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। रिजर्व बैंक ने आज दोपहर रेपो दर को घटाकर 4.75 फीसदी और रिवर्स रेपो दर को घटाकर 3.25 फीसदी कर दिया जो तत्काल प्रभाव से लागू है। आरबीआई की इस पहल से आवास वाहन और अन्य रिण लेने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि रिजर्व बैंक की दरों में कटौती की पहल का शेयर बाजार पर बहुत ज्यादा सकारात्मक असर नहीं पड़ा और सेंसेक्स 81.39 अंक की गिरावट के साथ 10 898.11 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11.80 अंक की गिरावट के साथ 3 365. 30 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों का कहना है कि रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कटौती की पहल से बाजार तेज गिरावट के दौर से उबर गया। हालांकि यह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। ब्रोकरों ने बाजार में गिरावट का कारण निवेशकों की सतर्कतापूर्ण लिवाली को बताया। इसके अलावा बाजार में राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर भी निवेशकों में आशंका बनी हुई है। बैंकिंग क्षेत्र का सूचकांक 2.86 फीसदी गिरावट के साथ 5 316.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं आटो क्षेत्र का सूचकांक 2.52 फीसदी गिरावट के साथ 3 364.41 अंक पर बंद हुआ। गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा स्टील, स्टरलाइट, सेसा गोवा और जिंदल स्टील शामिल हैं। वहीं रीयल्टी क्षेत्र और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment