आईसीसी टी20 विश्वकप: श्रीलंका को हराकर वेस्टइंडीज ने जीता खिताब
आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका को 36 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
- 22:13 : श्रीलंका की टीम 18.4 ओवर में आल आउट हो गयी
- 22:12 : वेस्टइंडीज ने मेजबान श्रीलंका को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2012 फाइनल का खिलाब अपने नाम कर लिया
- 22:11 : वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हरा दिया
- 22:11 : नरायन की गेंद पर मलिंगा भी आउट
- 22:09 : श्रीलंका का स्कोर 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 101 रन
- 22:09 : मेंडिस के आउट होने पर अकीला धनंजय क्रीज पर आए
- 22:07 : सैमुअल्स की गेंद पर मेंडिस आउट
- 22:06 : श्रीलंका के 100 रन पूरे हुए
- 22:04 : वेस्टइंडीज से जीतने के लिए श्रीलंका इस समय संघर्ष कर रहा है
- 22:04 : श्रीलंका का स्कोर 17 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन
- 22:03 : कुलशेखर के आउट होने पर अजंता मेंडिस क्रीज पर आए
- 22:02 : सुनील की गेंद पर कुलशेखर आउट
- 22:01 : रामपाल की गेंद पर कुलशेखर ने जड़ा चौका
- 21:57 : श्रीलंका 89/7 (15.5 ओवर)
- 21:55 : श्रीलंका 84/7 (15.4 ओवर)
- 21:54 : श्रीलंका 80/7 (15.4 ओवर)
- 21:54 : केएमडीएन कुलासेकरा लिया छक्का
- 21:52 : श्रीलंका 73/7 (15.1 ओवर)
- 21:51 : क्रीज पर लसिथ मलिंगा और केएमडीएन कुलासेकरा
- 21:50 : श्रीलंका 71/7 (14.5 ओवर)
- 21:48 : लाहिरू थिरीमाने चार रन बना कर हुए आउट
- 21:47 : लाहिरू थिरीमाने हुए आउट
- 21:47 : श्रीलंका को एक और झटका
- 21:44 : श्रीलंका 68/6 (14.0 ओवर)
- 21:44 : जीत के लिए श्रीलंका को 37 गेंदों पर 72 की जरूरत
- 21:43 : क्रीज पर लाहिरू थिरीमाने और केएमडीएन कुलासेकरा
- 21:42 : श्रीलंका 64/6 (13.1 ओवर)
- 21:41 : तिसारा परेरा हुए आउट
- 21:41 : श्रीलंका का छठां विकेट गिरा
- 21:41 : श्रीलंका को एक और झटका
- 21:40 : श्रीलंका 64/5 (13.0 ओवर)
- 21:39 : जीवन मेंडिस हुए रन आउट
- 21:37 : श्रीलंका का पांचवां झटका
- 21:36 : श्रीलंका को 47 गेंदों पर 78 रन की जरूरत
- 21:35 : श्रीलंका 60/4 (12.1 ओवर)
- 21:35 : बद्री के गेंद पर महेला जयवर्द्धने (C) हुए आउट
- 21:34 : महेला जयवर्द्धने (C) हुए आउट
- 21:34 : श्रीलंका को एक और झटका
- 21:34 : श्रीलंका को 48 गेंदों पर 78 रनों की जरूरत
- 21:33 : श्रीलंका 60/3 (12.0 ओवर)
- 21:32 : श्रीलंका 59/3 (11.5 ओवर)
- 21:32 : श्रीलंका 57/3 (11.4 ओवर)
- 21:29 : श्रीलंका 53/3 (11.0 ओवर)
- 21:28 : जीत के लिए श्रीलंका को 56 गेंदों पर 87 रनों की जरूरत
- 21:27 : डी. सैमी की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज हुए आउट
- 21:25 : एंजेलो मैथ्यूज हुए आउट
- 21:25 : श्रीलंका को तीसरा झटका
- 21:25 : क्रीज पर एंजेलो मैथ्यूज और महेला जयवर्द्धने (C)
- 21:23 : - श्रीलंका 51/2 (10.0 ओवर)
- 21:22 : श्रीलंका 51/2 (9.5 ओवर)
- 21:21 : सैम्युअल बद्री की गेंद पर कुमार संगकारा हुए कैच आउट
- 21:20 : कुमार संगकारा (W) हुए आउट
- 21:19 : श्रीलंका को दूसरा झटका
- 21:19 : श्रीलंका 48/1 (9.2 ओवर)
- 21:18 : श्रीलंका 47/1 (9.0 ओवर)
- 21:17 : श्रीलंका को 66 गेंद पर 93 रनों की जरूरत
- 21:16 : श्रीलंका 45/1 (8.4 ओवर)
- 21:16 : श्रीलंका 44/1 (8.3 ओवर)
- 21:15 : श्रीलंका 43/1 (8.2 ओवर)
- 21:14 : श्रीलंका 39/1 (8.0 ओवर)
- 21:13 : श्रीलंका 39/1 (7.5 ओवर)
- 21:12 : श्रीलंका 38/1 (7.4 ओवर)
- 21:12 : श्रीलंका 36/1(7.3 ओवर)
- 21:11 : क्रीज पर महेला जयवर्द्धने और कुमार संगकारा (W)
- 21:10 : श्रीलंका 36/1(7.0 ओवर)
- 21:10 : सातवें ओवर की समाप्ति पर 36/1
- 21:09 : श्रीलंका 33/1(6.4 ओवर)
- 21:08 : श्रीलंका 33/1(6.3ओवर)
- 21:04 : श्रीलंका 28/1(5.4ओवर)
- 21:03 : श्रीलंका 26/1(5.1ओवर)
- 21:01 : श्रीलंका 25/1(4.4 ओवर)
- 21:00 : श्रीलंका 24/1(4.2 ओवर)
- 20:57 : श्रीलंका 19/1(3.3 ओवर)
- 20:57 : श्रीलंका 19/1(3.2 ओवर)
- 20:57 : श्रीलंका 19/1(3.1 ओवर)
- 20:56 : चौथे ओवर की पहली गेंद पर जयवर्द्धने ने मारा चौका
- 20:53 : श्रीलंका 12/1(2.2 ओवर)
- 20:51 : क्रीज पर महेला जयवर्द्धने और कुमार संगकारा (W)
- 20:50 : श्रीलंका 11/1(2.0 ओवर)
- 20:49 : श्रीलंका 11/1(1.4 ओवर)
- 20:48 : श्रीलंका 10/1(1.3 ओवर)
- 20:47 : रवि रामपॉल की गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान हुए आउट
- 20:46 : तिलकरत्ने दिलशान हुए आउट
- 20:46 : श्रीलंका 6/1(1.1 ओवर)
- 20:45 : श्रीलंका को पहला झटका
- 20:45 : श्रीलंका ने मारा पहले ओवर पर चौका
- 20:44 : क्रीज पर महेला जयवर्द्धने और तिलकरत्ने दिलशान
- 20:43 : श्रीलंकाई टीम मैदान
- 20:41 : वेस्टइंडीज 137/6 (20.0 ओवर)
- 20:41 : वेस्टइंडीज के छह विकेट पर 137 रन
- 20:32 : जीत के लिए श्रीलंका को 138 रनों जरूरत
- 20:31 : वेस्टइंडीज ने 20 ओवर पर बनाया 137
- 20:31 : 137 रन पर सिमट गया वेस्टइंडीज
- 20:29 : वेस्टइंडीज 133/6 (19.5 ओवर)
- 20:29 : वेस्टइंडीज 132/6 (19.4 ओवर)
- 20:28 : वेस्टइंडीज 130/6 (19.3 ओवर)
- 20:27 : वेस्टइंडीज 128/6 (19.2 ओवर)
- 20:25 : वेस्टइंडीज का आखिरी ओवर
- 20:25 : वेस्टइंडीज 122/6 (19.0 ओवर)
- 20:25 : वेस्टइंडीज 120/6 (19.0 ओवर)
- 20:24 : वेस्टइंडीज 119/6 (18.4 ओवर)
- 20:23 : वेस्टइंडीज 118/6 (18.2 ओवर)
- 20:23 : वेस्टइंडीज 117/6 (18.2 ओवर)
- 20:22 : वेस्टइंडीज 112/6 (18.0 ओवर)
- 20:20 : वेस्टइंडीज 112/5 (17.5 ओवर)
- 20:18 : अजांता मेंडिस की गेंद पर मॉर्लन सैम्युल्स हुए आउट
- 20:18 : अजांता मेंडिस ने लिये पांच विकेट
- 20:17 : सैम्युल्स 78 रन बनाकर आउट
- 20:16 : वेस्टइंडीज को सातवां झटका
- 20:16 : वेस्ट इंडीज को एक और झटका
- 20:16 : 17 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज 108/5
- 20:15 : अब वेस्टइंडीज 107/5 (16.5 ओवर)
- 20:14 : लसिथ मलिंगा की गेंद पर मॉर्लन सैम्युल्स ने मारा फिर छक्का
- 20:14 : लसिथ मलिंगा की गेंद पर मॉर्लन सैम्युल्स ने मारा छक्का
- 20:12 : वेस्टइंडीज 91/5 (16.2 ओवर)
- 20:11 : 16.0 ओवरो की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज 89/5
- 20:11 : वेस्टइंडीज 88/5 (16.0 ओवर)
- 20:10 : वेस्टइंडीज 88/5 (15.5 ओवर)
- 20:09 : मॉर्लन सैम्युल्स / 59, दो चौके और चार छक्के बनाए
- 20:09 : मॉर्लन सैम्युल्स / 59
- 20:08 : क्रीज पर डी. रामदीन (W) और मॉर्लन सैम्युल्स
- 20:08 : वेस्टइंडीज 87/5 (15.3 ओवर)
- 20:08 : मेंडिस की गेंद पर आंद्रे रसेल हुए LPW
- 20:07 : वेस्टइंडीज 87/4 (15.3ओवर)
- 20:06 : मेंडिस की गेंद के. ए. पोलर्ड हुए आउट
- 20:06 : के. ए. पोलर्ड हुए आउट
- 20:05 : वेस्टइंडीज चौथा झटका
- 20:03 : वेस्टइंडीज 87/3 (15.0ओवर)
- 20:03 : वेस्टइंडीज 86/3 (14.4ओवर)
- 20:02 : वेस्टइंडीज 81/3 (14.4ओवर)
- 20:02 : मॉर्लन सैम्युल्स ने मारा चौका
- 20:02 : मॉर्लन सैम्युल्स ने मारा छक्का मारा
- 20:01 : वेस्टइंडीज 74/3 (14.1 ओवर)
- 20:00 : अजांता मेंडिस ने लिये अब तक दो विकेट
- 20:00 : अजांता मेंडिस की गेंद पर ब्रेवो हुए आउट
- 19:59 : ब्रेवो हुए आउट
- 19:59 : 14 ओवर पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा
- 19:58 : वेस्टइंडीज को तीसरा झटका
- 19:56 : वेस्टइंडीज का 12.6 ओवर पर 21 रन
- 19:55 : वेस्टइंडीज 69/2 (12.6 ओवर)
- 19:55 : ब्रेवो ने फिर ठोका छक्का
- 19:54 : वेस्टइंडीज 61/2 (12.4 ओवर)
- 19:53 : मॉर्लन सैम्युल्स का दूसरा छक्का
- 19:53 : लसिथ मलिंगा की गेंद पर ब्रेवो ने ठोका छक्का
- 19:51 : वेस्टइंडीज 48/2 (12.0 ओवर)
- 19:50 : डी. जे. ब्रेवो ने लिया छह रन
- 19:49 : वेस्टइंडीज 39/2 (11.1 ओवर)
- 19:49 : वेस्ट इंडीज 39/2 (11.1 ओवर)
- 19:48 : वेस्ट इंडीज 38/2 (11.0 ओवर)
- 19:47 : वेस्ट इंडीज 36/2 (10.4 ओवर)
- 19:47 : वेस्टइंडीज 36/2
- 19:46 : वेस्टइंडीज 35/2
- 19:45 : 9 ओवर पर वेस्टइंडीज 32/2
- 19:44 : वेस्ट इंडीज 32/2
- 19:43 : 9 ओवर में वेस्ट इंडीज को मिला सात रन
- 19:42 : 9 ओवर पर वेस्ट इंडीज 29/2 के नुकसान पर
- 19:40 : 8.3 पर ब्रेवो ने लिया एक रन
- 19:39 : सैम्युल्स/5 रन, ब्रेवो/2
- 19:37 : वेस्ट इंडीज 22/2 (8 ओवर)
- 19:36 : वेस्ट इंडीज 19/2 (7.3 ओवर)
- 19:35 : वेस्ट इंडीज 18/2
- 19:33 : मॉर्लन सैम्युल्स /10 और डी. जे. ब्रेवो /0
- 19:32 : मैदान में मॉर्लन सैम्युल्स और डी. जे. ब्रेवो
- 19:30 : वेस्ट इंडीज 14/2
- 19:29 : अजांता मेंडिस की गेंद पर क्रिस गेल आउट
- 19:29 : क्रिस गेल हुए आउट
- 19:28 : वेस्ट इंडीज को एक और झटका
- 19:27 : श्रीलंका की तरफ से अजांता मेंडिस गेंदबाजी कर रहे हैं
- 19:25 : पांच ओवर पर वेस्ट इंडीज एक विकेट खोकर 12 रन
- 19:23 : वेस्ट इंडीज 10/1
- 19:22 : वेस्ट इंडीज ने बनाया अब तक एक चौका
- 19:21 : 4 ओवर पर 8 रन एक विकेट के नुकसान पर वेस्ट इंडीज
- 19:17 : कुलासेकरा की गेंद पर सैम्युल्स ने पहला चौका मारा
- 19:17 : सैम्युल्स ने पहला चौका मारा
- 19:16 : तीन ओवर पर वेस्ट इंडीज 2/1
- 19:13 : वेस्ट इंडीज 1/1
- 19:13 : एक रन एक विकेट के नुकसान पर
- 19:12 : क्रीज पर क्रिस गेल और मॉर्लन सैम्युल्स
- 19:11 : वेस्ट इंडीज 0/1
- 19:10 : कॉट केएमडीएन कुलासेकरा ने जॉनसन चार्ल्स को किया कैच आउट
- 19:06 : 0 रन पर जॉनसन चार्ल्स आउट
- 19:06 : जॉनसन चार्ल्स आउट
- 19:05 : जॉनसन चार्ल्स और क्रिस गेल करे रहे हैं बल्लेबाजी
- 18:51 : वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
- 18:50 : आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में आपका स्वागत है.
![]() आईसीसी टी20 विश्वकप: श्रीलंका को हराकर वेस्टइंडीज ने जीता खिताब |
मलरेन सैमुअल्स की करिश्माई पारी तथा कप्तान डेरेन सैमी के चमत्कारिक खेल से वेस्टइंडीज ने कई विपरीत परिस्थितियों से पार पाकर रविवार को कोलंबो में मेजबान श्रीलंका को 36 रन से हराकर आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 का खिताब जीत लिया.
दो बार के एकदिवसीय विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज पहली बार ट्वेंटी20 का चैंपियन बना है जबकि श्रीलंका फाइनल का मिथक तोड़ने में नाकाम रहा.
दो बार के एकदिवसीय विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज पहली बार ट्वेंटी20 का चैंपियन बना है जबकि श्रीलंका फाइनल का मिथक तोड़ने में नाकाम रहा.
पिछले पांच साल में यह चौथा अवसर है जबकि वनडे और ट्वेंटी20 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंकाई टीम को पराजय झेलनी पड़ी.
यह मुकाबला क्रिस गेल बनाम श्रीलंका माना जा रहा था. गेल की विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी तो सही साबित हुई लेकिन वह स्वयं 16 गेंद पर केवल तीन रन बना पाये. वेस्टइंडीज यदि छह विकेट पर 137 रन बना पाया तो इसका श्रेय सैमुअल्स को जाता जिन्होंने 56 गेंद पर तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 78 रन बनाये. सैमी ने 15 गेंद पर नाबाद 26 रन ठोके.
वेस्टइंडीज ने पहले 11 ओवर में 38 रन बनाये थे लेकिन वह आखिरी नौ ओवर में 99 रन ठोक गया. श्रीलंका का स्कोर 11 ओवर तक तीन विकेट पर 53 रन था. वेस्टइंडीज ने तो इसके बाद खूब रन बनाये लेकिन श्रीलंका ने विकेट गंवाये. उसकी टीम 18.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गयी. श्रीलंका की तरफ से कप्तान माहेला जयवर्धने ने 36 गेंद पर सर्वाधिक 33 रन बनाये.
वेस्टइंडीज के लिये सुनील नारायण ने नौ रन देकर तीन और सैमी ने छह रन देकर दो विकेट लिये. सैमुअल्स ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया तथा चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया.
वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में वनडे विश्व कप जीता था. उसके बाद वह अब 32 साल बाद विश्व चैंपियन बना है. कैरेबियाई टीम ने इस बीच 2004 में आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी जीती थी.
श्रीलंका के लिये लक्ष्य आसान माना जा रहा था, लेकिन वेस्टइंडीज के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण का उसके बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. रवि रामपाल ने पारी के दूसरे ओवर में पहली गेंद पर ही तिलकरत्ने दिलशान को बोल्ड किया.
जयवर्धने और कुमार संगकारा (26 गेंद पर 22 रन) ने दूसरे विकेट के लिये 42 रन जोड़े लेकिन इसके लिये उन्होंने 50 गेंद खर्च की. इसके बाद 21 रन के अंदर छह विकेट निकलने से श्रीलंका लड़खड़ा गया.
सैमुअल बद्री ने संगकारा को गेंद हवा में लहराने के लिये मजबूर किया तो सैमी ने एंजेलो मैथ्यूज की गिल्लियां बिखेरी. इस बीच हल्की बारिश आने लगी तो जयवर्धने ने डकवर्थ लुईस की शीट देखकर अपनी स्थिति भी परखी. श्रीलंका काफी पीछे था और यहां से उसने तेजी से रन बनाने की हड़बड़ी में विकेट गंवाये.
जयवर्धने को दो बार जीवनदान मिला लेकिन नारायण की गेंद को हवा में उठाने का प्रयास उन्हें महंगा पड़ा क्योंकि सैमी ने उनका कैच लेने में गलती नहीं की. जीवन मेंडिस और तिसारा परेरा रन आउट हो जबकि सैमी ने लाहिरू तिरिमाने को पवेलियन भेजा जिससे स्कोर सात विकेट पर 69 रन हो गया.
ऐसे में नुवान कुलशेखरा (13 गेंद पर 26 रन) ने रामपाल के ओवर में एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 21 बटोरकर दर्शकों को उत्साहित कर दिया. नारायण ने हालांकि आते ही कुलशेखरा के तेवरों को ठंडा करके स्टेडियम को फिर से सन्न कर दिया. इसके बाद वेस्टइंडीज की जीत महज औपचारिकता रह गयी थी.
इससे पहले वेस्टइंडीज ने पावरप्ले के छह ओवरों में केवल 14 रन बनाये थे. इस बीच श्रीलंका ने गेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज को भी पवेलियन भेजा. जानसन चाल्र्स तो मैथ्यूज के पहले ओवर में ही आउट हो गये थे.
गेल संभलकर खेल रहे थे लेकिन उन्होंने किसी भी समय बड़ा शाट खेलने का प्रयास नहीं किया. अजंता मेंडिस ने अपन पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की. अंपायर ने इसे ठुकरा दिया लेकिन पांचवीं गेंद विकेट के आगे उनके पैड से टकरायी और टफेल की उंगली उठ गयी.
दस ओवर बाद स्कोर दो विकेट 32 रन था और तब तक केवल एक चौका लगा था. पारी का पहला छक्का 12वें ओवर में अकिला धनंजय की गेंद पर ब्रावो ने लगाया. सैमुअल्स ने उनसे प्रेरणा लेकर लसिथ मालिंगा के अगले ओवर में तीन छक्के लगाये. इनमें पहले छक्के से टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा. इस ओवर में 21 रन बने. उन्होंने जीवन मेंडिस की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका लगाया.
अजंता मेंडिस ने हालांकि कैरेबियाई खेमे में थोड़ी भी खुशी नहीं लौटने दी. उन्होंने ब्रावो (19 गेंद पर 19 रन) को एलबीडब्ल्यू किया और फिर अपने अगले ओवर में सेमीफाइनल में तूफानी पारी खेलने वाले कीरेन पोलार्ड और आंद्रे रसेल को लगातार गेंद पर पवेलियन भेजा.
श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मालिंगा फिर से सैमुअल्स के निशाने पर था. उन्होंने इस गेंदबाज की तीन गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 16 रन बटोरे लेकिन धनंजय के अगले ओवर में वह मिडविकेट पर कैच दे बैठे. इसके बाद सैमी ने आखिरी ओवर में 15 रन लेकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
श्रीलंका की तरफ से उसके दो मुख्य गेंदबाजों का प्रदर्शन एक दूसरे के विपरीत रहा. स्पिनर अजंता मेंडिस ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिये जबकि सैमुअल्स के निशाने पर रहे लसिथ मालिंगा ने चार ओवर में 54 रन लुटाये. मैथ्यूज ने चार ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया.
Also see Live score board between Sri Lanka Vs West Indies:
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले गये आईसीसी विश्व ट्वेंटी- 20 के फाइनल का स्कोर इस प्रकार रहा.
वेस्ट इंडीज -
जानसन चाल्र्स का. कुलशेखरा बो. मैथ्यूज 00
क्रिस गेल पगबाधा बो. अजंता मेंडिस 03
सैमुअल्स का. जीवन मेंडिस बो. धनंजय 78
ड्वेन ब्रावो पगबाधा अजंता मेंडिस 19
पोलार्ड का. धनंजय बो. अजंता मेंडिस 02
आंद्रे रसेल पगबाधा बो. अजंता मेंडिस 00
डेरेन सैमी (नाबाद) 26
दिनेश रामदीन (नाबाद) 04
अतिरिक्त - 05
कुल - (20 ओवर में छह विकेट पर) 137
विकेटपतन - 1/0, 2/14, 3/73, 4/87, 5/87, 6/108, गेंदबाजी - मैथ्यूज 4-1-11-1, कुलशेखरा 3-0-22-0, मलिंगा 4-0-54-0, अजंता मेंडिस 4-0-12-4, धनंजय 3-0-16-1, जीवन मेंडिस 2-0-20-0,
श्रीलंका -
माहेला जयवर्धने का. सैमी बो. नरेन 33
तिलकरत्ने दिलशान बो. रामपॉल 00
कुमार संगकारा का. पोलार्ड बो. बद्री 22
एंजेलो मैथ्यूज बो. सैमी 01
जीवन मेंडिस रन आउट 03
तिषारा परेरा रन आउट 03
लाहिरू थिरिमाने का. चाल्र्स बो. सैमी 04
नुवान कुलशेखरा का. बद्री बो. नरेन 26
लसिथ मलिंगा का. ब्रावो बो. नरेन 05
अजंता मेंडिस का. ब्रावो बो. सैमुअल्स 01
अकिला धनंजय (नाबाद) 00
अतिरिक्त - 03
कुल - (18.4 ओवर में सभी आउट) 101
विकेटपतन - 1/6, 2/48, 3/51, 4/60, 5/61, 6/64, 7/69, 8/96, 9/100
गेंदबाजी - बद्री 4-0-24-1, रवि रामपॉल 3-0-31-1, मालरेन सैमुअल्स 4-0-15-1, क्रिस गेल 2-0-14-0, सुनील नरेन 3.4-0-9-3, डेरेन सैमी 3-0-6-2
वेस्ट इंडीज जॉनसन चार्ल्स, मॉर्लन सैम्युल्स, डी. जे. ब्रेवो, के. ए. पोलर्ड, आंद्रे रसेल, आंद्रे रसेल, डी. सैमी (C),सुनील नारायण, रवि रामपॉल और सैम्युअल बद्री.
श्रीलंका टीम में महेला जयवर्द्धने, कुमार संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान, लसिथ मलिंगा, केएमडीएन कुलासेकरा, अजांता मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा, लाहिरू थिरीमाने, जीवन मेंडिस, अकिला धनंजय.
Tweet![]() |