वीमेंस प्रीमियर लीग : हरमनप्रीत की आतिशी पारी से मुबई इंडियंस की बड़ी जीत

Last Updated 05 Mar 2023 08:04:22 AM IST

कप्तान हरमनप्रीत कौर की आतिशी पारी के बाद गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन मैच में शनिवार को यहां गुजरात जायंट्स को रिकॉर्ड 143 रन से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया।


अर्धशतक पूरा करने पर हरमनप्रीत कौर।

हरमनप्रीत ने केवल 30 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके शामिल हैं। उनके अलावा हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर 47 और एमिलिया केर ने 24 गेंदों पर नाबाद 45 रन की उपयोगी पारियां खेली।

हरमनप्रीत और केर ने चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की, जिससे मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बड़े लक्ष्य के सामने गुजरात जायंट्स की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई। एक समय उसका स्कोर सात विकेट पर 23 रन था। उसकी टीम आखिर में 15.1 ओवर में 64 रन पर ढेर हो गई। गुजरात की तरफ से दयालन हेमलता ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बनाये।

स्कोर बोर्ड (प्लेयर ऑफ द मैच : हरमनप्रीत कौर)

मुंबई इंडियंस :
यास्तिका भाटिया का वारेहम बो कंवर    01
हेली मैथ्यूज बो गार्डनर    47
नेट सीवर ब्रंट का स्नेह राणा बो वारेहम    23
हरमनप्रीत कौर का हेमलता बो स्नेह राणा    65   
अमेलिया केर नाबाद    45
पूजा वस्त्रकार का मोनिका बो स्नेह राणा    15
इसी वोंग नाबाद    06
अतिरिक्त :     05
कुल (20 ओवर में पांच विकेट पर)            207
विकेटपतन : 1/15, 2/69, 3/77, 4/166, 5/201
गेंदबाजी : एशले गार्डनर 4-0-38-1, मानसी जोशी 2-0-17-0, तनुजा कंवर 2-0-12-1, मोनिका पटेल 2-0-34-0, जॉर्जिया वेयरहम 3-0-30-1, अनाबेल सदरलैंड 3-0-32-0, स्नेह राणा 4-0-43-2

गुजरात जायंट्स :
एस मेघना बो साइवर ब्रंट     02
बेथ मूनी रिटार्यड हर्ट    00
हरलीन देओल का वन्ग बो साइवर ब्रंट     00
ऐली गार्डनर का मैथ्यूज बो वन्ग     00
ऐनाबेल सदरलैंड बो इशाक     06
दयालन हेमलता नाबाद     29
जर्जिया वेयरहम बो इशाक    08
स्नेह राणा पगबाधा बो केर     01
तनुजा कंवर का साइवर ब्रंट बो केर     00
मानसी जोशी पगबाधा बो इशाक     06
मोनिका पटेल बो इशाक     10
अतिरिक्त :    02
कुल : (15.1 ओवर में सभी आउट)     64
विकेट पतन : 1/1, 2/3, 3/5, 4/12, 5/22, 6/23, 7/23, 8/49, 9/64
गेंदबाजी : नैट साइवर-ब्रंट 2-0-5-2, इस्सी वोंग 3-0-7-1, सैका इशाक 3.1-1-11-4, अमेलिया केर 2-1-12-2, पूजा वस्त्राकर 2-0- 9-0, जिनतिमणि कालिता 2-0-12-0, हेली मैथ्यूज 1-0-8-0

भाषा
नवी मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment