INDvsNZ 3rd ODI : न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले एकदिवसीय मैचों की तीन मैच सीरिज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
![]() न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया |
न्यूज़ीलैंड की टीम में एक बदलाव किया गया है। हेनरी शिपली की जगह जैकब डफ़ी आए हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते, तो टॉस हारने के बाद भी उनको एक मनचाहा विकल्प मिल गया है।
भारतीय टीम में भी दो बदलाव किये है। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, उनकी जगह उमरान मलिक और युज़वेंद्र चहल खेल रहे हैं।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल
न्यूज़ीलैंड : डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जैकब डफ़ी, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर
| Tweet![]() |