Ind vs Sl T20I: सूर्यकुमार का विस्फोटक शतक, भारत ने मैच व सीरीज जीती

Last Updated 08 Jan 2023 06:25:07 AM IST

टी-20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के 51 गेंद में नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने श्रीलंका को शनिवार को तीसरे और आखिरी मैच में 91 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।


राजकोट : श्रीलंका के खिलाफतूफानी शतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते सूर्यकुमार।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई।
सूर्यकुमार ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का एक और शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर टी-20 क्रिकेट में तीसरा शतक जड़ा। अपना अर्धशतक 26 गेंद में पूरा करने के बाद सूर्यकुमार ने तिहरे अंक तक पहुंचने में 19 गेंद ही और ली। उन्होंने आखिरी ओवर में चमिका करुणारत्ने को एक चौका और एक छक्का लगाया।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाथुम निसांका (15) हार्दिक पांड्या की पहली ही गेंद पर पगबाधा की अपील से बच गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए 44 रन की साझेदारी की। निसांका ने अर्शदीप सिंह को दूसरे ओवर में दो चौके लगाए और अगले ओवर में कुसल मेंडिस ने पांड्या को दो छक्के जड़े। पांड्या ने गेंद स्पिनर अक्षर पटेल को सौंपी जिन्होंने मेंडिस (23) को आउट किया। इसके बाद अर्शदीप ने निसांका को पैवेलियन भेजा जबकि पांड्या ने अविष्का फर्नांडो (एक) का विकेट लिया।
युजवेंद्र चहल ने चरित असलांका (19) को आउट किया जिनका शानदार कैच शिवम मावी ने लपका। उमरान मलिक ने दो विकेट चटकाए लेकिन अपने स्पैल में एक नोबॉल और 11 वाइड गेंदें डाली। इससे पहले पिछले दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके शुभमन गिल (46) ने नौ गेंदें बेकार की लेकिन उसके बाद दिलशान मदुशंका को तीसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया।
राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में 35 रन बनाए। इससे पहले ईशान किशन पहले ही ओवर में एक रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। स्पिन गेंदबाजों के आते ही त्रिपाठी ने महेश तीक्षणा को निशाना बनाया और पांचवें ओवर में तीन चौके लगाए। उन्होंने पहला चौका स्क्वेयर लेग के ऊपर, दूसरा प्वाइंट में और तीसरा मिडआफ में जड़ा। त्रिपाठी ने करुणारत्ने को दो छक्के लगाए। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 53 रन जोड़े। गिल ने धीमी गति से रन बनाए लेकिन सूर्यकुमार ने आक्रामक पारी खेली।

टी-20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से गिल ने वा¨नदु हसरंगा को छक्का लगाया लेकिन दूसरा चौका लगाने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही 111 रन की साझेदारी भी टूट गई। कप्तान हार्दिक पांड्या (चार) और दीपक हुड्डा (चार) सस्ते में आउट हो गए। दूसरे छोर से सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही जिन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और सात चौके लगाए। आखिर में अक्षर पटेल ने सिर्फ नौ गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए।
 स्कोर बोर्ड
भारत -
ईशान किशन का. डी. डिसिल्वा बो. मदुशंका     01
शुभमन गिल बो. पी. डिसिल्वा     46
राहुल त्रिपाठी का. मदुशंका बो. करुणारत्ने     35
सूर्यकुमार यादव (नाबाद)    112
हार्दिक पांड्या का. डी. डिसिल्वा बो. रजीता     04
दीपक हुड्डा का. पी. डिसिल्वा बो. मदुशंका     04
अक्षर पटेल (नाबाद)    21
अतिरिक्त -    05
कुल - (20 ओवर में पांच विकेट पर)    228
विकेटपतन - 1/3, 2/52, 3/163, 4/174, 5/189
गेंदबाजी - मदुशंका 4-0-55-2, रजीता 4-1-35-1, तीक्षणा 4-0-48-0, करुणारत्ने 4-0-52-1, डिसिल्वा 4-0-36-1
श्रीलंका -
पाथुम निसांका का. मावी बो. अर्शदीप      15
कुसाल मेंडिस का. मलिक बो. पटेल      23
अविष्का फर्नांडो का. अर्शदीप बो. हार्दिक    01
धनंजय डिसिल्वा का. गिल बो. चहल      22
चरित असालांका का. मावी बो. चहल     19
दासुन शनाका का. पटेल बो. अर्शदीप     23
हसरंगा डिसिल्वा का. हुड्डा बो. उमरान    09
चमिका करुणारत्ने पगबाधा बो. हार्दिक    00
महीश तीक्षणा बो. उमरान     02
कासुन रजीता (नाबाद)    09
दिलशान मदुशंका बो. अर्शदीप     01
अतिरिक्त -     13
कुल - (16.4 ओवर में)    137
विकेटपतन - 1/44, 2/44, 3/51, 4/84, 5/96, 6/107, 7/123, 8/127, 9/135
गेंदबाजी - हार्दिक 4-0-30-2, अर्शदीप 2.4-0-20-3, मावी 1-0-6-0, पटेल 3-0-19-1, उमरान मलिक 3-0-31-2, चहल 3-0-30-2

भाषा
राजकोट


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment