IPL-13: मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत

Last Updated 12 Oct 2020 03:07:16 AM IST

मुंबई इंडियंस ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (53) और सूर्य कुमार यादव (53) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के दिलचस्प मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को दो गेंद रहते पांच विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।


मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की नाबाद 69 रन की अर्धशतकीय पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया।  दोनों टीमों ने अपने पिछले तीन मैच जीते थे। लेकिन मुंबई इंडियंस इस जीत से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, हालांकि उसके और दिल्ली कैपिटल्स के 10-10 अंक हैं।
डिकॉक ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 36 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए और सूर्य कुमार यादव (32 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने कैगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का जड़कर अपना नौंवा आईपीएल अर्धशतक जड़ा। सूर्य कुमार यादव ने डिकॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन और फिर ईशान किशन (28 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अंतिम दो ओवर में 10 रन चाहिए थे। एनरिच नोज्रे के 19वें ओवर में तीन रन बने। अंतिम ओवर में सात रन बनाने थे, क्रुणाल पंड्या (नाबाद 12) ने चौका लगाया और फिर एक रन लिया। कीरोन पोलार्ड (नाबाद 11) ने एक रन लिया और स्कोर बराबर हो गया। क्रुणाल पंड्या ने अगली गेंद को चौके के लिए भेज दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए रबाडा ने 28 रन देकर दो जबकि आर अश्विन, अक्षर पटेल और मार्कस स्टोइनिस ने एक एक विकेट झटका। मुंबई ने अपने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट सबसे पहले खोया, जो पॉवरप्ले में अक्षर पटेल की गेंद को उठाकर रबाडा को कैच दे बैठे। रोहित का विकेट जल्दी खोने के बावजूद टीम ने डिकॉक की मदद से तेजी से आगे बढ़ना शुरू किया।
सूर्य कुमार यादव दूसरे छोर पर उनका अच्छा साथ निभा रहे थे। पर 10वें ओवर में आर. अश्विन पर डि कॉक बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर खड़े पृथ्वी शॉ ने इसे आसानी से लपक लिया। सूर्य कुमार यादव 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर रबाडा की गेंद पर अय्यर को कैच देकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या आए और एक भी रन जोड़े बिना आउट हो गए।

 स्कोर बोर्ड
दिल्ली कैपिटल्स -
पृथ्वी शॉ का. क्रुणा पंड्या बो. बोल्ट     04
शिखर धवन (नाबाद)    69
अजिंक्य रहाणे पगबाधा बो. क्रुणाल पंड्या     15
अय्यर का. बोल्ट बो क्रुणाल पंड्या     42
मार्कस स्टोइनिस रन आउट     13
एलेक्स कैरी (नाबाद)    14
अतिरिक्त -     05
कुल - (20 ओवर में चार विकेट पर)    162
विकेटपतन - 1/4, 2/24, 3/109, 4/130
गेंदबाजी - ट्रेंट बोल्ट 4-0-36-1, जेम्स पैटिनसन 3-0-37-0, जसप्रीत बुमराह 4-0-26-0, क्रुणाल पंड्या 4-0-26-2, कीरोन पोलार्ड 1-0-10-0, दीपक चाहर 4-0-27-0

मुंबई इंडिंयस -
रोहित शर्मा का. रबाडा बो. अक्षर पटेल     05
क्विंटन डिकॉक का. शॉ बो. अश्विन     53
सूर्य कुमार यादव का. अय्यर बो. रबाडा     53
ईशान किशन का. अक्षर पटेल बो. रबाडा     28
हार्दिक पंड्या का. कैरी बो. स्टोइनिस     00
कीरोन पोलार्ड (नाबाद)    11
क्रुणाल पंड्या  (नाबाद)    12
अतिरिक्त -     04
कुल - (19.4 ओवर में पांच विकेट पर)    166
विकेटपतन - 1/31, 2/77, 3/130, 4/130, 5/152 गेंदबाजी - रबाडा 4-0-28-2, नोर्जे 4-0-28-0, पटेल 3-0-24-1, अश्विन 4-0-35-1, एच. पटेल 2-0-20-0, स्टोइनिस 2.4-0-31-1

भाषा
अबूधाबी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment