हमने छोटी-छोटी चीजों को सही किया: धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मिली 10 विकेट से जीत के बाद कहा कि उन्होंने छोटी-छोटी चीजों को सही किया।
![]() चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी |
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘‘हमने छोटी-छोटी चीजों को दुरुस्त किया। हमें बल्लेबाजी में जिस शुरुआत की दरकार थी, उस तरह की शुरुआत हमने की। यहां अनुभव काफी महत्व रखाता है। यह केवल आक्रमक होना नहीं है। वॉटसन नेट पर गेंद को काफी अच्छी तरह से हिट कर रहे थे। आपको केवल पिच पर इसे दोहराना होता है। फाफ टीम के आगे आकर भूमिका निभाते हैं। वह गेंदबाजों को अपने लैप शॉट से भ्रमित कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘फ्लेमिंग जिस सम्मान के हकदार हैं, वह सम्मान उन्हें नहीं मिल पाता है। ऐसा नहीं है कि टीम के चयन को लेकर मेरे और फ्लेमिंग के बीच बहस नहीं हुई। लेकिन यह बात हमारे और उनके बीच ही रहती है। गेंदबाजों ने योजना के अनुरूप अच्छी गेंदबाजी की।’’
पंजाब ने रविवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 178 रन का लक्ष्य बनया जिसे चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 181 रन बनाकर दस विकेट से जीत दर्ज कर ली।
| Tweet![]() |