विलियम्सन ने धोनी को 'विशेष व्यक्ति' कहा

Last Updated 09 Jun 2020 04:21:22 PM IST

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास व्यक्ति बताया है।


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (फाइल फोटो)

विलियम्सन ने धोनी के विचलित हुए बिना खेल पर ध्यान देने के अनोखे तरीके के बारे में भी बात की। विलियम्सन ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " आप एक सीरीज समाप्त कर सकते हैं और फिर जल्द ही बात कर इसका राज जान लेते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि वह (धोनी) इसे बेहद सहजता से लेते हैं और खेल की ही तारीफ करते हैं।"

उन्होंने कहा, " ऐसा लगता है कि वह याद रखते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है और वह उन चीजों से दूर रहते हैं जो उन्हें विचलित करने वाली हो सकती हैं। वह इस बात पर ध्यान देते हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह एक विशेष व्यक्ति हैं।"

38 वर्षीय धोनी ने भारत के लिए अब तक 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10773 और 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment