धोनी धैर्य से काम लेते हैं, खास कर दबाव में : लक्ष्मण

Last Updated 09 Jun 2020 02:23:07 PM IST

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि धोनी क्रिकेट को सिर्फ एक खेल के रूप में देखते हैं और उसकी तुलना जीवन और मृत्यु से ना करने की उनकी योग्यता शानदार है।


पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

लक्ष्मण ने ट्विटर पर कहा, " क्रिकेट को सिर्फ एक खेल के रूप में देखना और उसकी तुलना जीवन और मृत्यु से ना करने की योग्यता के धन्य, धोनी हमेशा धैर्य से काम लेते हैं, खास कर दबाव की स्थिती में।"

उन्होंने आगे कहा, " एक कप्तान जो अपने काम के माध्यम से हमेशा जाना जाता है, उन्होंने 2007 विश्व कप जीतकर अपनी शानदार कप्तानी की शुरूआत की।"


भारत ने 2007 में धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर टी 20 विश्व कप का पहला संस्करण जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 विश्व कप में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद विश्व कप जीता था।

धोनी ने 2013 में इंग्लैंड में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी। उन्होंने 2014 में टेस्ट से और जनवरी 2017 में वनडे में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

38 वर्षीय धोनी ने भारत के लिए अब तक 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10773 और 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है।
 

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment