प्रधानमंत्री मोदी के बाद धोनी देश में सबसे लोकप्रिय भारतीय, कोहली और सचिन को पछाड़ा

Last Updated 26 Sep 2019 03:53:11 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पीएम मोदी के बाद भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। इस बात का खुलासा एक सर्वे में हुआ है।


मोदी के बाद धोनी देश में सबसे लोकप्रिय (फाइल फोटो)

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर भले ही अटकलों का दौर गर्म हो लेकिन वह अब भी देश में पसंद किये जाने वाली शख्सियतों में दूसरे नंबर पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में टॉप पर हैं।
        
भले ही 38 वर्षीय धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है। इस वर्ष आईसीसी विश्वकप के बाद से ही धोनी क्रिकेट मैदान से दूर हैं लेकिन देश में सर्वाधिक पसंद किये जाने वाले पुरूषों की सूची में उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

‘यूगव’ के सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के बाद देश में धोनी सर्वाधिक पसंद किये जाने वाली हस्तियों में दूसरे नंबर पर हैं।        

इस सर्वेक्षण में 41 देशों से करीब 42,000 लोगों ने अपने मत दिये और दुनिया में सर्वाधिक पसंद किये जाने वाले पुरूषों और महिलाओं के दो वर्ग में अपने अपने चुनाव किये।

सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री मोदी भारत में सबसे अधिक पसंद किये जाने और सराहनीय शख्सियतों में नंबर एक पर हैं जिनका प्रतिशत 15.66 फीसदी है जबकि महिला वर्ग में अनुभवी मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम हैं।
        
पुरूष वर्ग में प्रधानमंत्री के बाद धोनी का प्रतिशत 8.58 है। इसके बाद रतन टाटा (8.02 फीसदी), बराक ओबामा(7.36 फीसदी) और बिल गेट्स (6.96 फीसदी) हैं। भारतीय कप्तान विराट इस सूची में सातवें नंबर पर हैं जिनका प्रतिशत 4.46 है। विराट से आगे छठे नंबर पर सचित तेंदुलकर 5.81 फीसदी हैं।
       
महिला वर्ग में मैरीकॉम (10.36 फीसदी) शीर्ष पर हैं। वह विश्व की शीर्ष 25 महिलाओं में अकेली भारतीय हैं।

भारतीयों में अन्य महिलाओं में किरण बेदी (9.46 फीसदी), लता मंगेशकर (9.23 फीसदी), सुषमा स्वराज (7.13 फीसदी) और दीपिका पादुकोण (6.35 फीसदी) हैं।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment