धोनी के बिना फिर हारी चेन्नई, मुंबई की उम्मीदें कायम

Last Updated 27 Apr 2019 01:06:07 AM IST

करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत आधी हो जाती है और इसका नमूना आईपीएल-12 में एक बार फिर देखने को मिला।


करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों शुक्रवार को 46 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की इस जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।

मुंबई ने रोहित शर्मा (67) के शानदार अर्धशतक और एविन लुइस (32) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 23) की उपयोगी पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 155 रन का स्कोर बनाया जबकि चेन्नई की टीम 17.4 ओवर में 109 रन पर सिमट गयी।



चेन्नई को 12 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 16 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। मुंबई को 11 मैचों में सातवीं जीत मिली और वह 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंच गयी है।

वार्ता
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment