IPL : सबसे महंगे 8.40 करोड़ में बिके वरुण और जयदेव उनादकट

Last Updated 19 Dec 2018 02:14:09 AM IST

नीलामी में सबसे बड़ी सनसनी बनकर उभरे अनजान खिलाड़ी और तमिलनाडु के रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पर आठ करोड़ 40 लाख रुपए की बोली लगी जबकि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को आठ करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा गया। वरुण को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।


IPL Auction 2019 in Jaipur

अभी तक वरुण ने लिस्ट ए के नौ मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 22 विकेट लिए हैं। भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में एक करोड़ में बिके।
विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन को पंजाब टीम ने 7.2 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा है जिनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपए था। दक्षिण अफ्रीका के कोलिन इंग्राम को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ रुपए में खरीदा।
उनादकट अभी तक इस नीलामी में सबसे महंगे बिके जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। उसे पिछली बार इसी टीम ने 11 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन बाद में रिलीज कर दिया था। सैंतीस बरस के युवराज को 2015 आईपीएल में 16 करोड़ में खरीदा गया था जबकि 2014 में वह 14 करोड़ में बिके थे। युवराज का बेसप्राइज एक करोड़ रुपए था। वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों की नीलामी में धूम रही और शिमरोन हेटमायेर और कालरेस ब्रेथवेट को भी मोटी रकम मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने हेटमायेर को 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि ब्रेथवेट को केकेआर ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। उसका बेसप्राइज 75 लाख रुपए था। वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन को पंजाब ने चार करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

भारतीय टेस्ट खिलाड़ी हनुमा विहारी को दिल्ली केपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा जबकि उसका बेसप्राइज 50 लाख रुपए था। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पिछले सत्र में बिक नहीं सके थे जिन्हें इस बार दिल्ली ने एक करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। चेतेश्वर पुजारा, ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस वोक्स को भी किसी ने नहीं खरीदा। स्पिनर अक्षर पटेल (पांच करोड़), तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (पांच करोड़) और मोहम्मद शमी (चार करोड़ 80 लाख) भी महंगे बिके। पटेल को दिल्ली ने, शमी को पंजाब ने और मोहित को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।  मुंबई के शिवम दुबे को आरसीबी ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।

किस खिलाड़ी को कितनी मिली रकम

► जयदेव उनादकट (आधार मूल्य 1.5 करोड़) राजस्थान रॉयल्स, 8.4 करोड़
► वरुण चक्रवर्ती (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन पंजाब, 8.4 करोड़
► सैम कुरेन (आधार मूल्य दो करोड़) किंग्स इलेवन पंजाब, 7.2 करोड़
► कॉलिन इंग्राम (आधार मूल्य दो करोड़) दिल्ली कैपिटल्स, 6.40 करोड़
► कालरेस ब्रैथवेट (आधार मूल्य 75 लाख) नाइटराइडर्स, 5 करोड़
► अक्षर पटेल (आधार मूल्य एक करोड़) दिल्ली कैपिटल्स, 5 करोड़
► मोहित शर्मा (आधार मूल्य 50 लाख) चेन्नई सुपर किंग्स, 5 करोड़
► शिवम दुबे (आधार मूल्य 20 लाख) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 5 करोड़
► मोहम्मद शमी (आधार मूल्य एक करोड़) किंग्स इलेवन पंजाब, 4.8 करोड़
► सिमरन सिंह (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन पंजाब, 4.8 करोड़
► शिमोन हेटमायेर (आधार मूल्य 50 लाख) रॉयल चैलेंजर्स, 4.2 करोड़
► निकोलस पूरन (आधार मूल्य 75 लाख) किंग्स इलेवन, 4.2 करोड़
► अक्षदीप नाथ (आधार मूल्य 20 लाख) रॉयल चैलेंजर्स, 3.6 करोड़
► बरिंदर सरां (आधार मूल्य 50 लाख) मुंबई इंडियंस, 3.4 करोड़
► वरुण आरोन (आधार मूल्य 50 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 2.4 करोड़
► जॉनी बेयरस्टॉ (आधार मूल्य 1.5 करोड़) हैदराबाद, 2.2 करोड़
► हनुमा विहारी (आधार मूल्य 50 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़
► लसिथ मलिंगा (आधार मूल्य दो करोड़) मुंबई इंडियंस, 2 करोड़
► शेरफेन रदरफोर्ड (आधार मूल्य 40 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़
► लॉकी फग्यरूसन (आधार मूल्य एक करोड़) नाइटराइडर्स, 1.6 करोड़
► प्रयास राय बर्मन (आधार मूल्य 20 लाख) रॉयल चैलेंजर्स, 1.5 करोड़
► रिद्धिमान साहा (आधार मूल्य एक करोड़) सनराइजर्स, 1.2 करोड़
► ईशांत शर्मा (आधार मूल्य 75 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 1.1 करोड़
► ओशैन थॉमस (आधार मूल्य 50 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 1.1 करोड़
► मोइसेस हेनरिक (आधार मूल्य एक करोड़) किंग्स इलेवन, एक करोड़
► मार्टिन गुप्टिल (आधार मूल्य एक करोड़) सनराइजर्स, एक करोड़
► युवराज सिंह (आधार मूल्य एक करोड़) मुंबई इंडियंस, एक करोड़
► जो डेनली (आधार मूल्य एक करोड़) नाइटराइडर्स, एक करोड़
► अनमोलप्रीत सिंह (आधार मूल्य 20 लाख) मुंबई इंडियंस, 80 लाख
► हार्डस विल्जोएन (आधार मूल्य 75 लाख) किंग्स इलेवन पंजाब, 75 लाख
► हैरी गुर्नी (आधार मूल्य 75 लाख) कोलकाता नाइटराइडर्स, 75 लाख
► हिम्मत सिंह (आधार मूल्य 20 लाख) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर, 65 लाख
► गुरकीरत सिंह मान (आधार मूल्य 50 लाख) रॉयल चैलेंजर्स, 50 लाख
► हेनरिक क्लासेन (आधार मूल्य 50 लाख) रॉयल चैलेंजर्स, 50 लाख
► लिविंगस्टोन (आधार मूल्य 50 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 50 लाख 
► कीमो पॉल (आधार मूल्य 50 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 50 लाख
► एशटन टर्नर (आधार मूल्य 50 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 50 लाख
► दर्शन नलकांडे (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन, 30 लाख
► शशांक सिंह (आधार मूल्य 20 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 30 लाख
► सरफराज खान (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन, 25 लाख
► देवदत्त पदिक्कल (आधार मूल्य 20 लाख) रॉयल चैलेंजर्स, 20 लाख
► अंकुश बैन्स (आधार मूल्य 20 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 20 लाख
► नाथू सिंह (आधार मूल्य 20 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 20 लाख
► एंड्रिक नॉर्टजे (आधार मूल्य 20 लाख) नाइटराइडर्स 20 लाख
► निखिल नायक (आधार मूल्य 20 लाख) नाइटराइडर्स 20 लाख
► अर्शदीप सिंह (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन, 20 लाख
► पंकज जायसवाल (आधार मूल्य 20 लाख) मुंबई इंडियंस, 20 लाख
► मिलिंद कुमार (आधार मूल्य 20 लाख) रॉयल चैलेंजर्स, 20 लाख
► रसिक धर (आधार मूल्य 20 लाख) मुंबई इंडियंस, 20 लाख
► पृथ्वीराज यरा (आधार मूल्य 20 लाख) नाइटराइडर्स, 20 लाख
► अग्निवेश अयाची (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन, 20 लाख
► हरप्रीत बरार (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन पंजाब, 20 लाख
► जलज सक्सेना (आधार मूल्य 20 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 20 लाख
► एम. अश्विन (आधार मूल्य 20 लाख) किंग्स इलेवन पंजाब, 20 लाख
► रुतुराज गायकवाड़ (आधार मूल्य 20 लाख) सुपर किंग्स, 20 लाख
► शुभम रंजने (आधार मूल्य 20 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 20 लाख
► बी. अयप्पा (आधार मूल्य 20 लाख) दिल्ली कैपिटल्स, 20 लाख
► श्रीकांत मुंडे (आधार मूल्य 20 लाख) नाइटराइडर्स, 20 लाख
► मनन वोहरा (आधार मूल्य 20 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 20 लाख
► रियान पराग (आधार मूल्य, 20 लाख) राजस्थान रॉयल्स, 20 लाख

भाषा
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment