मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक अमृतपाल सिंह ढिल्लों गिरफ्तार

Last Updated 16 Jul 2025 09:32:59 AM IST

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।


मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान करतारपुर के दासूपुर निवासी अमृतपाल सिंह ढिल्लों (26) के रूप में हुई है। उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

फौजा सिंह जालंधर स्थित अपने पैतृक गांव ब्यास पिंड में सोमवार शाम टहलने निकले थे, तभी ढिल्लों के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

ढिल्लों उस समय भोगपुर से किशनगढ़ जा रहा था।

हादसे में फौजा सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसी दिन उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि फौजा सिंह पांच से सात फुट तक हवा में उछल गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment