Ostrava Golden Spike 2025: Neeraj Chopra ने Golden Spike Meet खिताब जीता
पेरिस डायमंड लीग जीतने के चार दिन बाद भारत के भालाफेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को यहां गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार खेलते हुए खिताब अपने नाम किया। नीरज ने 20 जून को पेरिस डायमंड लीग जीती थी।
![]() नीरज चोपड़ा |
उन्होंने यहां विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के गोल्ड टूर्नामेंट में नौ खिलाड़ियों के बीच 85.29 मीटर का थ्रो फेंकते हुए खिताब जीता।
दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट ने 84.12 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 83.63 मीटर के पहले थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
दूसरे दौर के बाद चोपड़ा तीसरे स्थान पर थे जिनकी शुरुआत फाउल से हुई लेकिन उसके बाद 83.45 मीटर का थ्रो फेंका। तीसरे दौर में 85.29 मीटर के थ्रो के साथ वह शीर्ष पर आए।
नके अगले दो थ्रो 82.17 मीटर और 81.01 मीटर के रहे जबकि आखिरी थ्रो फाउल रहा। रियो ओलंपिक 2016 के स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के थॉमस रोहलेर 79.18 मीटर के थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया जिससे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
पिछले दो सत्र में वह यहां फिटनेस कारणों से खेल नहीं सके थे। उनके कोच जान जेलेंजी ने यहां नौ बार खिताब जीता है।
27 वर्ष के चोपड़ा ने इस सत्र में मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की बाधा पार करके दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद पेरिस डायमंड लीग खिताब जीता।
चोपड़ा यहां 2018 में आईएएएफ कांटिनेंटल कप में एशिया प्रशांत टीम का हिस्सा थे और 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे थे।
| Tweet![]() |