Norway Chess 2025: गुकेश ने वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया, चुकता किया अपना पिछला बदला
भारतीय चेस खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे चेस 2025 के छठे राउंड में ग्रैंडमास्टर गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया।
![]() |
मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर उनसे पहली बाजी में मिली हार का बदला चुकता कर दिया।
भारतीय खिलाड़ी की यह नार्वे के दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल शतरंज में पहली जीत है।
That moment when World Champion @DGukesh won his game against World no.1 Magnus Carlsen!
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) June 1, 2025
Video: @adityasurroy21/ ChessBase India#chess #chessbaseindia #norwaychess #gukesh pic.twitter.com/9YQhHYlia0
रविवार की इस जीत से 19 वर्षीय गुकेश 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज कार्लसन और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से केवल एक अंक पीछे हैं।
प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारत के एक अन्य खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी चीन के वेई यी के खिलाफ आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जीत के बाद 7.5 अंकों के साथ हिकारू नाकामुरा के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। इस टूर्नामेंट में लगभग सभी छह खिलाड़ियों के पास प्रतिष्ठित खिताब जीतने का मौका है।
महिला वर्ग में आर वैशाली ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में कोनेरू हम्पी को हराया।
| Tweet![]() |