French Open 2025: अल्काराज खिताब के और करीब, होल्गर भी पहुंचे चौथे दौर में
French Open 2025: इटली स्टार लोरेंजो मुसेट्टी ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन में इस साल अपना पहला टेस्ट पास किया, जब उन्होंने एक सेट और ब्रेक डाउन से उबरते हुए मारियानो नवोन को हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया और क्ले-कोर्ट मेजर में अपना सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया।
![]() अल्काराज खिताब के और करीब, होल्गर भी पहुंचे चौथे दौर में |
मुसेट्टी ने नवोन को 4-6, 6-4, 6-3, 6-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया।
उधर, दूसरी ओर, गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है।
अल्काराज ने चार सेट तक चले इस संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आखिरकार जीत दर्ज की।
अल्कराज का सामना अब बेन शेल्टन से होगा। डेनमार्क के होल्गर रून भी चौथे दौर में पहुंचने में कामयाब रहे।
वहीं,चौथे दौर में उनका मुकाबला इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेट्टी से होगा।
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने शुक्रवार की रात को खेले गए मैच में बोस्निया के दामिर दजुमुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया।
बता दें कि यह पहला मौका था जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज 33 वर्षीय दामिर के खिलाफ खेल रहे थे।
उन्होंने स्वीकार किया कि यह मैच जीतना इतना आसान नहीं था।
10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होल्गर रून ने तीसरे दौर में फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस को 4-6, 6-2, 5-7, 7-5, 6-2 से हराया।
रूण ने इस दौरान एक दर्शक को बाहर करने की अपील भी की जो लगातार उन पर चिल्ला रहा था।
| Tweet![]() |