Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

27 Jan 2022 03:18:03 PM IST
Last Updated : 27 Jan 2022 03:25:15 PM IST

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री चरणजीत सिंह का निधन, 1964 ओलंपिक में भारत को दिलाया था स्वर्ण

 

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में निधन हो गया।

अर्जुन पुरस्कार विजेता भारत के गौरवशाली दिनों का हिस्सा थे। एक करिश्माई हाफबैक चरणजीत सिंह ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम को फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया था और रोम में 1960 के ओलंपिक खेलों में रजत जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

20 नवंबर 1929 को जन्मे चरणजीत सिंह कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून और पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र थे। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में अपने शानदार करियर के बाद, उन्होंने शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक के रूप में काम किया।

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को महान चरणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एसोसिएशन ने कहा, जब हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 की अगुवाई में फ्लैशबैक सीरीज के लिए जून 2021 में लीजेंड का साक्षात्कार लिया था, तो उन्होंने 1964 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल को याद किया था।

उन्होंने याद करते हुए कहा था, "उस समय दोनों टीमों को सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता था और हमने उनके खिलाफ एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण साहस दिखाया था। इसके अलावा आप जानते हैं कि जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो यह कितना तीव्र हो जाता है, वह भी ओलंपिक फाइनल में। इसके बाद हमने मैच 2-1 से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था।"

उन्होंने कहा, "देश के लिए दो पदक जीतना मेरे लिए गर्व और सम्मान का क्षण रहा है। आप जानते हैं, 1964 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद एयरपोर्ट पर हमारे आगमन पर हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहां प्रशंसकों की काफी भीड़ थी और यह हम में से हर एक के लिए एक बहुत ही खास एहसास था।"

चरणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, "यह हॉकी बिरादरी के लिए एक दुखद दिन है। अपने बुढ़ापे में भी वह हर बार हॉकी के बारे में बातचीत करते थे। वह भारत के हॉकी के सुनहरे दिनों का हिस्सा रहे हैं। वह एक महान हाफबैक थे, जिन्होंने खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया।"

उन्होंने आगे कहा, "वह एक बहुत ही शांत नेतृत्व वाले कप्तान थे और उन्हें मैदान पर उनके अविश्वसनीय कौशल और मैदान के बाहर उनकी विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हॉकी इंडिया की ओर से मैंने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।"


आईएएनएस
नई दिल्ली
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी
ओडिशा रेल हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

ओडिशा रेल हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

शरमा गईं परिणीति

शरमा गईं परिणीति

CSK IPL का बना बादशाह

CSK IPL का बना बादशाह

तस्वीरों में देखिए नए संसद भवन का लोकार्पण

तस्वीरों में देखिए नए संसद भवन का लोकार्पण

ऑस्ट्रेलिया में मोदी का रॉकस्टार स्वागत

ऑस्ट्रेलिया में मोदी का रॉकस्टार स्वागत

आदिपुरुष के गाने के धमाकेदार एंट्री

आदिपुरुष के गाने के धमाकेदार एंट्री

राघव-परिणीति की सगाई

राघव-परिणीति की सगाई

इलियाना डिक्रूज का ब्लैक ड्रेस में जलवा

इलियाना डिक्रूज का ब्लैक ड्रेस में जलवा

फिल्म

फिल्म 'छत्रपति' का ट्रेलर रिलीज

IPL मैच के दौरान  हुई कोहली गंभीर में बहस

IPL मैच के दौरान हुई कोहली गंभीर में बहस

व्हाइट गाउन में आलिया भट्ट का जलवा

व्हाइट गाउन में आलिया भट्ट का जलवा

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

जोशीमठ में भूधंसाव

जोशीमठ में भूधंसाव

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

बेशर्म रंग पर तहलका

बेशर्म रंग पर तहलका

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

जब चीते हुए आजाद, देखें...

जब चीते हुए आजाद, देखें...

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू


 

172.31.21.212