नीरज को परम विशिष्ट सेवा पदक व पद्मश्री

Last Updated 26 Jan 2022 04:13:34 AM IST

ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय सूबेदार नीरज चोपड़ा को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए मंगलवार को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।


ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय सूबेदार नीरज चोपड़ा

चोपड़ा को इस साल पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है। भारतीय सेना की चार राजपूताना राइफल्स में सूबेदार चोपड़ा ने अगस्त 2021 में टोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय सेना ने मंगलवार को उन सैन्यकर्मियों की सूची जारी की जिन्हें उनके साहसिक और विशिष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर पुरस्कृत किया गया। चोपड़ा के साथ भारतीय सेना के 18 अन्य मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।

चोपड़ा को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।



 

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment