श्रीजेश वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामित

Last Updated 06 Jan 2022 02:23:18 AM IST

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रतिष्ठित वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।


भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश

वह इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। श्रीजेश ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को 41 साल के लंबे अंतराल के बाद मिली पदक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ मैच में श्रीजेश के डिफेंस का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

17 देशों से 24 एथलीटों को उनके संबंधित खेल महासंघों ने इस पुरस्कार के लिए नामित किया है लेकिन श्रीजेश का नाम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 2021 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामित किया है।

अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश ने इस नामांकन के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह नामांकन काफी खास है क्योंकि यह शानदार टीम वर्क को पहचानता है।

नामांकित होने के लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और सच में यह टीम को जाता है।

टीम की कड़ी मेहनत के कारण ही हम दुनिया भर में पहचाने जा रहे हैं। इस सारी सफलता का श्रेय हॉकी इंडिया के समर्थन के लिए उसे भी जाता है।

उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। अब यह प्रशंसकों पर निर्भर है कि वे इस पुरस्कार के लिए योग्य विजेता का चयन करें।’

वार्ता
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment