पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Last Updated 02 Aug 2021 02:19:09 PM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है।
![]() पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह |
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारी महिला हॉकी टीम पर मुझे गर्व है जिन्होंने तीन बार की ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कि या है।"
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, "अमृतसर की गुरजीत कौर को बधाई हो जिन्होंने खेल का एकमात्र गोल किया। हम इतिहास रचने के बेहद करीब है। आप सभी को शुभकामनाएं, गोल्ड जीतिए।"
टीम की ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने खेल के 22वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर एकमात्र गोल किया जिसके दम पर भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
| Tweet![]() |