ओलंपिक (तीरंदाजी) : प्रवीण जाधव ने पहले दौर में गालसन को हराया
Last Updated 28 Jul 2021 04:45:49 PM IST
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने पहले दौर में विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी गालसन बाजारझापोव को हरा दिया।
![]() भारतीय तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव |
भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के पुरुष व्यक्तिगत इवेंट के पहले ही दौर में विश्व के नंबर-2 आरओसी के गालसन बाजारझापोव को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रवीण ने राउंड-32 के मुकाबले में गालसन को एकतरफा अंदाज में 6-0 से पराजित किया और राउंड-16 में जगह पक्की कर ली है।
इससे पहले, भारत के एक अन्य तीरंदाज तरूणदीप राय को दूसरे राउंड में इजरायल के इटे शानी के हाथों 5-6 से हार का सामना करना पड़ा है।
| Tweet![]() |