ओलंपिक 2021: तीरंदाजी दीपिका ने दूसरे राउंड में जेनिफर को हराया

Last Updated 28 Jul 2021 04:02:50 PM IST

भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी इवेंट के दूसरे राउंड में अमेरिका की जेनिफर फर्नाडेज मुचिनो को हरा दिया है।


भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी (फाइल फोटो)

दीपिका ने भुटान की करमा को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। दीपिका ने करमा को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया और राउंड-16 में जगह पक्की कर ली थी। उन्होंने दूसरे राउंड में भी अपना यह प्रदर्शन बरकरार रखा और जेनिफर को 6-4 से हराया।

दीपिका ने राउंड-16 में पहला सेट गंवाया लेकिन फिर जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए। चौथे सेट में दीपिका एक बार फिर पिछड़ गईं लेकिन पांचवां और निर्णायक सेट अपने नाम कर उन्होंने यह बाधा भी पार कर ली और पदक की ओर एक और कदम बढ़ा दिया।

दीपिका से पहले भारत के पुरुष तीरंदाजों तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव ने भी पहले दौर का मुकाबला जीत दूसरे राउंड में जगह बनाई थी। लेकिन इन दोनों तीरंदाजों को राउंड-16 में हार का सामना करना पड़ा था।

पुरुष तीरंदाजों के विफल रहने के बाद दीपिका पर पदक की उम्मीद बरकरार रखने की जिम्मेदारी थी जिसे उन्होंने राउंड-16 में बखूबी निभाया।

आईएएनएस
तोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment