ओलंपिक (पुरुष हॉकी) : भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया

Last Updated 27 Jul 2021 09:57:04 AM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल-ए के अपने तीसरे मुकाबले में स्पेन को 3-0 से हरा दिया।


भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें) ने दो गोल किए जबकि एक गोल सिमरनजीत सिंह (14वें) ने किया। रुपिंदर ने एक गोल पेनाल्टी कार्नर और दूसरा पेनाल्टी स्ट्रोक पर किया जबकि सिमरनजीत ने फील्ड गोल किया।

भारत को इस मैच में चार पेनाल्टी कार्नर मिले, जिनमें से वह सिर्फ एक में गोल कर सका। स्पेन ने दूसरी ओर सात पेनाल्टी कार्नर बेकार किए।

भारत की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है। भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में उसे आस्ट्रेलिया से 7-1 से करारी शिकस्त मिली थी।

इसके साथ ही भारत इस पूल में छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। आस्ट्रेलिया तीन मैचों से नौ अंक लेकर इस पूल में टॉप पर है। स्पेन की यह तीन मैचों में दूसरी हार है।

भारत को अब अर्जेंटीना और मेजबान जापान से खेलना है।
 

आईएएनएस
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment