ओलंपिक शुरु होने से पहले खेल गांव में मिला पहला कोरोना संक्रमित

Last Updated 17 Jul 2021 12:29:58 PM IST

ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया।

आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।

आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘‘यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।’’

इस व्यक्ति की पहचान ‘खेलों से संबंधित व्यक्ति’ के रूप में की गयी। उसे जापान के अनिवासी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। तोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।

एपी
तोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment