भारतीय शैली की कुश्ती को मिली खेल मंत्रालय की मान्यता

Last Updated 21 Mar 2021 12:55:37 AM IST

भारतीय शैली के भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय से मान्यता मिल गई है और अब यह कुश्ती संघ ओलंपिक में उतरने के लिए दावेदारी कर सकता है।


भारतीय शैली की कुश्ती को मिली खेल मंत्रालय की मान्यता

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने अपने महासचिव गौरव सचदेवा के साथ शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के कारण न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में मानव जीवन और खेल गतिविधियों पर विराम लग गया था।

कोरोना ने इस बीच हमारे स्वर्गीय रोशन लाल (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) एवं पूर्व महासचिव भारतीय शैली कुश्ती महासंघ जैसे विशेष व्यक्ति को हमारे बीच से छीन लिया जो भारतीय शैली कुश्ती के रचनाकार और प्रवर्तक थे तथा जिनके जाने से कुश्ती के एक युग का अंत हो गया, जिनकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।

नफे सिंह राठी ने कहा, ‘आज हम उनके (रोशन लाल) द्वारा कुश्ती के लिए किए गए अदभुत प्रयासों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके द्वारा आरंभ किए गए अधूरे कायरे को पूरा करने के लिए कृत संकल्प हैं’।’

पत्रकारों को जानकारी देते भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment