B'day Spl: हॉकी के जादूगर ध्यानचंद ने जब थामा था क्रिकेट का बल्ला

Last Updated 29 Aug 2020 10:07:17 AM IST

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के हाथों में थमी हॉकी स्टिक की बाजीगरी को सभी जानते हैं लेकिन एक बार उन्होंने क्रिकेट खेलते हुए हाथों में बल्ला थामा था और गेंद को एक बार भी विकेट के पीछे नहीं जाने दिया था।


ध्यानचंद का शनिवार 29 अगस्त को जन्मदिन है जिसे पूरे देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

ध्यानचंद ने 1961 में माउंट आबू में शौकिया तौर पर क्रिकेट खेली थी। माउंट आबू में ध्यानचंद हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। उसी हाकी मैदान के पास के मैदान पर क्रिकेट का प्रशिक्षण भी चल रहा था। इसी बीच ध्यानचंद भी क्रिकेट पिच पर आ गए और शौक़ियाना अंदाज में बल्ला लेकर बैटिंग करने लगे।

बॉलर बॉल फेंकते जा रहे थे और ध्यानचंद बॉल को अलग अलग दिशाओं में बाउंड्री के बाहर बड़ी कुशलता से भेजते जा रहे थे। उन्होंने कोई भी बॉल विकेटकीपर के दस्तानों में नहीं पहुंचने दी।

आज ही के दिन राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी दिए जाते हैं। पुरस्कार वाले दिन खिलाड़ी और कोच पारंपारिक वेशभूषा में आते हैं और पुरस्कार ग्रहण करते हैं। लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण ऐसा करना संभव नहीं हो सकेगा।
 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment