कोरोना के कारण पूर्व भारतीय फुटबालर हमजा कोया की मौत

Last Updated 06 Jun 2020 04:35:59 PM IST

कोविड-19 महामारी के कारण पूर्व भारतीय फुटबालर हमजा कोया की मल्लपुरम के एक अस्पताल में मौत हो गई।


हमजा की कोरोना से हुई मौत (फाइल फोटो)

उन्होंने भारतीय टीम के साथ साथ संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। कोरोनावायरस के कारण केरल में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

61 साल के हमजा मुंबई के विभिन्न क्लबों में खेले थे। वह 21 मई को परिवार के साथ मुंबई से लौट आए थे। उनका बेटा मुंबई में काम करते हैं और वह भी अपने परिवार के साथ लौट आए थे।

हमजा को 26 मई को कोविड-19 लक्षण का पता लगने के बाद मल्लपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।

हमजा के परिवार के पांच सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

 

आईएएनएस
कोझिकोड


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment