भारत को खेल की महाशक्ति बनाने का सपना है हमारा : रीजीजू

Last Updated 16 Mar 2020 03:10:42 PM IST

सरकार ने सोमवार को कहा कि उसका सपना भारत को खेल की ‘महाशक्ति’ बनाना है तथा इसके लिए ‘खेलो इंडिया’ के तहत 15 हजार खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।


किरेन रीजीजू (फाइल फोटो)

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के माध्यम से जो कल्पना की थी, उसे देश के गांव-गांव तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।         

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों में 15 हजार खिलाड़ियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को खेल के क्षेत्र में एक महाशक्ति बनाना हमारा सपना है।’’        

रीजीजू ने कहा कि इसके लिए प्रतिभा खोज समिति बनाने का निर्णय किया गया है। यह समिति गांव में तथा उन स्थानों पर जाकर प्रतिभाओं की तलाश करेगी, जहां इनके मिलने की संभावना रहती है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment