कोरोना वायरस के कारण बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप अब मनीला में होगा आयोजित

Last Updated 04 Mar 2020 03:26:48 PM IST

कोरोना वायरस के कारण अगले महीने होने वाली बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को वुहान से हटाकर फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित किया जायेगा।


अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अब इसका आयोजन मनीला में 21 से 26 अप्रैल तक किया जायेगा।          

इस जानलेवा वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाल के हफ्तों में कई खेल प्रतियोगितायें या तो रद्द कर दी गयी हैं या इन्हें स्थगित कर दिया गया है या फिर कुछ का आयोजन किसी अन्य जगह पर किया जा रहा है।          

चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है जिससे यहां किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

एएफपी
शंघाई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment