ISSF World Cup Finals: मनु भाकर और इलावेनिल ने जीता गोल्ड मेडल

Last Updated 21 Nov 2019 12:44:40 PM IST

भारत की मनु भाकर और इलावेनिल वालारिवान ने विश्व कप फाइनल्स में अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिये इस दिन को यादगार बना दिया।


मनु ने गोल्ड पर किया कब्जा (फाइल फोटो)

17 बरस की भाकर ने जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ 244.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता। भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल छठे स्थान पर रही। वहीं इलावेनिल ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में पहला स्थान हासिल किया।       

सर्बिया की जोराना अरूनोविच ने रजत और चीन की कियान वांग ने कांस्य पदक जीता। इलावेनिल ने 250.8 स्कोर करके ताइवान की लिनयिंग शिन को पछाड़ा। रोमानिया की लौरा जाज्रेटा कोमान तीसरे स्थान पर रही। मेहुली घेष छठे स्थान पर रही।   

पुरूषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने फाइनल में जगह बना ली लेकिन पदक नहीं जीत सके। वर्मा क्वालीफिकेशन में 588 अंक लेकर शीर्ष रहे जबकि चौधरी सातवें स्थान पर रहे। फाइनल में वह पांचवें और चौधरी छठे स्थान पर रहे।

 

भाषा
पुतियान


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment