ऋषिकेश AIIMS ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया, झारखंड-ओडिशा के श्रमिकों को मिली छुट्टी

Last Updated 30 Nov 2023 05:33:39 PM IST

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से सुरक्षित निकाले गए सभी 41 मजदूर सुरक्षित हैं। ऋषिकेश एम्स के डॉक्टरों की मानें तो सभी मजदूर स्वस्थ हैं। गुरुवार को 41 मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर एम्स ऋषिकेश ने पहला मेडिकल बुलेटिन जारी किया।


ऋषिकेश AIIMS से झारखंड-ओडिशा के श्रमिकों को मिली छुट्टी

अस्पताल प्रशासन के सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां भर्ती 41 श्रमिक 7 अलग-अलग राज्यों से हैं। सबसे अधिक संख्या में श्रमिक झारखंड, यूपी और बिहार से हैं। सभी को चिकित्सा मंजूरी मिल गई है। झारखंड और ओडिशा के श्रमिकों को छुट्टी दे दी गई है।

इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन अन्य राज्यों के नोडल अधिकारियों के संपर्क में है। इसी बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह भी 41 श्रमिकों का हालचाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सभी 41 मजदूरों से राज्यपाल को मिलवाया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी श्रमिकों से एक-एक कर बातचीत की और उनका हाल जाना। इस दौरान राज्यपाल ने डॉक्टर से बातचीत कर श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के सख्त निर्देश भी दिये।

आईएएनएस
ऋषिकेश


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment